घर हो या खेत फरवरी में बो दें ये सब्जियां, थोड़ी देखभाल, कम खर्च में तेजी से उगेंगी, गर्मी में डबल मुनाफा

घर हो या खेत फरवरी में बो दें ये सब्जियां, थोड़ी देखभाल, कम खर्च में तेजी से उगेंगी, गर्मी में डबल मुनाफा


होमफोटोकृषि

फरवरी में बो दें ये सब्जियां, कम खर्च में तेजी से उगेंगी, गर्मी में डबल मुनाफा

Last Updated:

फरवरी में बोने वाली सब्जियां: आप अपने गार्डन में फरवरी के महीने में कद्दूवर्गीय सब्जियों की खेती कर सकते हैं. आप कद्दू, लौकी, करेला, खीरा और तोरई की खेती कर सकते हैं. वहीं इस समय भिंडी, बैंगन और मिर्च का भी अच्छा उत्पादन होता है. इसके अलावा पालक, हरी प्याज और मिर्च भी आपको मुनाफा दे सकती है.

अगर किसान भाई फरवरी महीने में खेत में सब्जियां बोना चाहते हैं तो कृषि एक्सपर्ट के मुताबिक इस समय आप खीरा, ककड़ी, लौकी, करेला, भिंडी, बैंगन, हरी मिर्च, पालक, धनिया, तोरई ग्वारफली और तरबूज-खरबूज की बुवाई कर सकते हैं.  इनसे अच्छी पैदावार और कमाई पा सकते हैं.

साथ ही किसानाें के खेत भी खाली हो जाते हैं ऐसे में वह भी इस बार अपने खेत में कई तरह की सब्जियों की खेती कर सकते हैं. इससे किसान भाई भी मई-जून में अच्छी आय अर्जित कर सकते हैं. ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि कौन सी ऐसी सब्जियां है, जो ग्रीष्म ऋतु में अच्छी पैदावार के साथ अपनी आय को भी बढ़ा सकते हैं.

नौगांव कृषि विज्ञान केंद्र में पदस्थ डॉ. कमलेश अहिरवार बताते हैं कि अगर आप घर के गार्डन या खेत में फरवरी माह में सब्जी लगाना चाहते हैं तो आप कद्दूवर्गीय सब्ज़ियां लगा सकते हैं. गर्मी सीजन की शुरुआत हो चुकी है. ऐसे में आप कद्दूवर्गीय सब्जियों की खेती कर सकते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

गर्मियों में खास तौर से आप कद्दूवर्गीय सब्जियों की खेती कर सकते हैं. इसमें लौकी, करेला, खीरा, तोरई, कद्दू की खेती कर सकते हैं. वहीं, भिंडी, बैंगन और मिर्च का भी अच्छा उत्पादन होता है. इसके अलावा पालक, हरी प्याज और मिर्च भी आपको मुनाफा दे सकती है.

कृषि एक्सपर्ट बताते हैं कि अगर आप घर के गार्डन में सब्जी उगाना चाहते हैं या सब्जियों की खेती करते हैं, तो आपको सबसे पहले मिट्टी की जांच करवा लेना चाहिए. इसमें मिट्टी का पीएच 6.5 तक होना चाहिए. अच्छी मिट्टी अच्छी फसल की जरूरत है. इसलिए बढ़िया मिट्टी के साथ देसी खाद जरूरी है.

वहीं, खेत की गहरी जुताई करना चाहिए. इससे खेत में लगने वाले खरपतवार खत्म हो जाएंगे. वहीं, इसके बाद भी दो से तीन बार हल्की जुताई करें, ताकि मिट्टी भुरभुरी हो जाए. गर्मी में कड़ी धूप में फसल को पानी की ज्यादा जरूरत होती है. अगर मिट्टी सही नहीं होगी तो पानी रुकेगा नहीं.

एक्सपर्ट बताते हैं कि सब्जियों की देखभाल बहुत करनी होती है, क्योंकि इसमें रोग और कीट का प्रकोप आसानी से लग जाता है. ऐसे में बुवाई से पहले ही बीजों का फफूंदनाशक जैसे ट्राइकोडर्मा या फिर कार्बेंडाजिम से ट्रीटमेंट करें. इससे मिट्टी से होने वाले रोगों से बचा जा सकता है.

एक्सपर्ट के मुताबिक भिंडी और बेल वाली सब्जियों के लिए सब्जियों को बेड और मेड़ बनाकर बोना चाहिए. वहीं बेल वाली सब्जियों के लिए खेतों में सहारे की व्यवस्था करें. इससे गर्मी में होने वाली समस्या से बच सकते हैं. खेतों में मल्चिंग भी कर सकते हैं.



Source link