भास्कर संवाददाता । मुरैना बागचीनी थाना क्षेत्र में एक युवक के बैंक खाते से साइबर ठगी कर एक लाख रुपए पार करने का मामला सामने आया है। पीड़ित अजय तिवारी (28) पुत्र राकेश तिवारी निवासी हड़बासी ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी कर उसके खाते से रकम ट्रांसफर कर ली। मोबाइल पर मैसेज आने के बाद उसे ठगी का पता चला। इसके बाद उसने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। साइबर सेल ने जीरो पर मामला कायम कर प्रकरण बागचीनी थाने भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ साइबर ठगी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खातों की डिटेल और ट्रांजेक्शन की जानकारी जुटाई जा रही है।
Source link