‘हम डिसप्रेशन में…’ नामीबिया के खिलाफ बैटिंग ना मिलने पर जमकर ट्रोल हुए बाबर आजम,सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक

‘हम डिसप्रेशन में…’ नामीबिया के खिलाफ बैटिंग ना मिलने पर जमकर ट्रोल हुए बाबर आजम,सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक


पाकिस्तान और नामीबिया के बीच खेले गए  विश्व कप के लीग स्टेज आखिरी मुकाबले में PAK क्रिकेट ने नामीबिया को 102 रनों से बुरी तरह हराया. पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 199 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा कर दिया था. जिसमें सबसे बड़ा योगदान सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान का रहा. उन्होंने शतकीय पारी खेली और इसी के साथ वह टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर भी बन गए हैं. साहिबजादा फरहान शुरुआत से ही जबरदस्त अंदाज में नजर आ रहे थे. बेबाक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए फरहान ने 11 चौके और 4 छक्कों की मदद से इस टूर्नामेंट का तीसरा शतक जड़ने का कारनामा किया. पाकिस्तान ने 199 रन 3 विकेट के नुकसान पर बनाए. लेकिन,इस दौरान एक ऐसा वाकया हुआ जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा. दरअसल, बाबर आजम को बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला और अब इस मामले पर उनका सोशल मीडिया पर जमकर मजाक उड़ रहा है.

खूब बन रहा मजाक
बाबर आजम की बल्लेबाजी में हुए डिमोशन पर उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर निशाना बनाया जा रहा है. इस पर यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक ने कहा कि ‘अभी हम डिसप्रेशन में हैं. साथ ही उसने लिखा स्मिथ ने बिग बैश लीग में सिंगल देने से मना कर दिया. अब इनकी खुद की टीम बल्लेबाजी नहीं करने दे रही है.’ इस पर एक और यूजर ने पोस्ट किया और लिखा, मुझे लगता है बाबर आजम को बतौर फीनिशर प्रमोट कर दिया गया है. एक और यूजर ने लिखा कि बाबर को प्लेइंग-11 पूरी करने के लिए खिलाया गया है क्या

पाकिस्तान के लिए करो-मरो

Add Zee News as a Preferred Source


नामीबिया के खिलाफ इस मुकाबले पाकिस्तान के सामने करो या मरो कि स्थिति थी. पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने शानदार स्कोर बोर्ड पर लगाया, जिसमें साहिबजादा फरहान ने अपने टी20 करियर का पहला शतक ठोका. इस दौरान PAK ने 13वें ओवर में कप्तान सलमान अली आगा का विकेट गंवाने के बाद बाबर आजम की जगह ख्वाजा नफी को बल्लेबाजी के लिए उनसे आगे बैटिंग के लिए भेजा. इसके बाद से बाबर आजम का सोशल मीडिया पर जमकर मजाक उड़ रहा है.

शादाब खान की सफाई
पाकिस्तान ने नामीबिया के खिलाफ मुकाबले में अपने सबसे सीनियर बल्लेबाज Babar Azam को बल्लेबाजी के लिए मैदान पर नहीं उतारा. उनकी जगह ख्वाजा नफे को मौका दिया गया। पांचवें नंबर पर शादाब खान बल्लेबाजी करने आए.टीम मैनेजमेंट का यह फैसला कामयाब भी रहा. पाकिस्तान ने 20 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 199 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया. हालांकि, कुछ लोगों ने बाबर को मौका न मिलने को उनकी अनदेखी या बेइज्जती के तौर पर देखा.मैच के बाद शादाब खान ने साफ कहा कि टीम में कोई भी खिलाड़ी अब चीजों को दिल पर नहीं ले सकता. उनका कहना था कि सभी खिलाड़ी सिर्फ टीम की जीत के लिए खेल रहे हैं और फैसले उसी हिसाब से लिए जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: ‘डर नहीं बल्कि…’, भारत की स्लो बैटिंग पर खुलकर बोले शिवम दुबे, खोल दिए अनसुने राज



Source link