इंदौर क्राइम ब्रांच ने पकड़ा फरार आरोपी: एमडी ड्रग्स के मामले में टीम को थी तलाश, नेटवर्क का खुलासा होने की उम्मीद – Indore News

इंदौर क्राइम ब्रांच ने पकड़ा फरार आरोपी:  एमडी ड्रग्स के मामले में टीम को थी तलाश, नेटवर्क का खुलासा होने की उम्मीद – Indore News




इंदौर में अवैध मादक पदार्थों की खरीदी-बिक्री करने वालों के खिलाफ इंदौर क्राइम ब्रांच की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में टीम ने बुधवार को एक और फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने बताया कि 12 फरवरी को एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार आरोपी कासिम खान से पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारी मिली थी। इसी के आधार पर पहले साउथ टोड़ा निवासी रिजवान अंसारी को गिरफ्तार किया गया था। रिजवान से पूछताछ में एक और फरार आरोपी हसन अली निवासी दौलतगंज का नाम सामने आया। इसके बाद टीम ने मुखबिर और टेक्निकल इनपुट के आधार पर उसे ट्रेस कर बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। ड्रग्स नेटवर्क की जानकारी मिलने की उम्मीद पुलिस के अनुसार इस मामले में पहले पकड़े गए आरोपी से 14 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई थी, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1 लाख 40 हजार रुपए बताई गई है। प्रारंभिक पूछताछ में हसन अली ने बताया कि वह रिपेयरिंग का काम करता है और पांचवीं तक पढ़ा है। क्राइम ब्रांच को उम्मीद है कि पूछताछ में ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की जानकारी भी सामने आ सकती है। मामले में आगे की जांच जारी है।



Source link