Last Updated:
Bhopal News: एमपी में पिछले 6 साल में लगभग 2 लाख महिलाएं और 65 हजार बच्चियां गायब हुई हैं. कांग्रेस विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया ने सरकार पर महिला सुरक्षा में लापरवाही का आरोप लगाया और विशेष जांच कमेटी बनाने की मांग की.
Bhopal Missing Women Cases: मध्य प्रदेश विधानसभा में हाल ही में सामने आए आंकड़े महिला सुरक्षा के मामले में चिंता पैदा कर रहे हैं. आंकड़ों के अनुसार, पिछले 6 साल में प्रदेश से लगभग 2 लाख महिलाएं और 65 हजार बच्चियां गायब हो चुकी हैं. यह संख्या न केवल बड़े शहरों जैसे इंदौर और भोपाल से बल्कि धार, झाबुआ, अलीराजपुर जैसे आदिवासी अंचलों से भी सामने आई है. कांग्रेस विधायक और राष्ट्रीय अध्यक्ष आदिवासी कांग्रेस डॉ. विक्रांत भूरिया ने इस मामले में सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में महिलाओं की सुरक्षा के प्रति सरकार लापरवाह रही है. उन्होंने बताया कि गायब हुई महिलाओं में से अब तक लगभग 50 हजार महिलाएं और बच्चियां वापस नहीं मिली हैं. इसके चलते उन्होंने विशेष कमेटी बनाने की मांग की है, जो इन गायब होने वाली महिलाओं और बच्चियों के मामलों की गहन जांच कर सके.
महिला गायब होने के पीछे किसका हाथ ?
डॉ. भूरिया के अनुसार, मध्य प्रदेश में महिला गायब होने के मामले अंतरराष्ट्रीय गिरोह से भी जुड़े होने की आशंका है. उनका कहना है कि बड़े पैमाने पर काम कर रहे इस गिरोह में कई प्रभावशाली लोग भी शामिल हैं. इस मुद्दे को लेकर उन्होंने विधानसभा में सवाल उठाते हुए प्रदेश सरकार को कठोर कार्रवाई के लिए कहा. हालांकि, इस आंकड़े को लेकर राज्य सरकार के पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने इसे भ्रामक बताया. उनका कहना है कि इस आंकड़े में कोई दम और सच्चाई नहीं है और इसे आधार मानकर किसी तरह का फैसला लेना ठीक नहीं होगा.
अगर यह आंकड़े सही हैं, तो यह महिला सुरक्षा की दृष्टि से एक गंभीर चेतावनी है और राज्य सरकार को त्वरित और प्रभावी कदम उठाने की जरूरत है. महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा, उनके लापता होने के मामलों की जांच और अंतरराष्ट्रीय गिरोह से जुड़े संभावित मामलों की पहचान करना अब सबसे बड़ी प्राथमिकता बन गई है.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें