बेल्ट-डंडे से पीटा, फॉर्च्यूनर का शीशा टूटा: दतिया में शराब दुकान के बाहर मारपीट का वीडियो; किसी ने शिकायत नहीं की – datia News

बेल्ट-डंडे से पीटा, फॉर्च्यूनर का शीशा टूटा:  दतिया में शराब दुकान के बाहर मारपीट का वीडियो; किसी ने शिकायत नहीं की – datia News




दतिया में कोतवाली थाना अंतर्गत झांसी बायपास पर स्थित शराब की दुकान के पास बुधवार रात मामूली कहासुनी ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते दो गुटों के बीच जमकर लात-घूंसे, बेल्ट और डंडे चलने लगे। इस दौरान मौके से गुजर रही एक फॉर्च्यूनर कार भी हिंसा की चपेट में आ गई, जिसका पीछे का कांच टूट गया। घटना बुधवार रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है, जबकि इसका वीडियो गुरुवार को सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक एक-दूसरे पर बेरहमी से हमला कर रहे हैं और सार्वजनिक स्थान पर खुलेआम गुंडागर्दी कर रहे हैं। मामले को लेकर एएसपी सुनील कुमार शिवहरे ने बताया कि घटना के संबंध में अभी तक किसी भी पक्ष ने थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई है। पुलिस वीडियो के आधार पर अपने स्तर पर जांच कर रही है, हालांकि मारपीट में शामिल युवकों की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है। घटना ने एक बार फिर शहर की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शराब दुकान के पास इस तरह की वारदात और राहगीरों की गाड़ियों को नुकसान पहुंचना, पुलिस की सक्रियता और निगरानी व्यवस्था पर भी सवालिया निशान लगा रहा है।



Source link