चंबल राजघाट पर वन विभाग की कार्रवाई: अवैध रेत से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ा; धौलपुर तक पीछा किया, चालक वाहन छोड़कर भागा – Morena News

चंबल राजघाट पर वन विभाग की कार्रवाई:  अवैध रेत से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ा; धौलपुर तक पीछा किया, चालक वाहन छोड़कर भागा – Morena News




वन विभाग की टीम ने गुरुवार को चंबल नदी के राजघाट से अवैध रेत भरकर ले जा रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछा करके पकड़ लिया है। यह कार्रवाई राजघाट से शुरू होकर धौलपुर (राजस्थान) तक की गई, हालांकि इस दौरान मौका पाकर चालक अपना वाहन छोड़कर भागने में सफल रहा। फिलहाल वन विभाग ने जब्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को धौलपुर जिले की सागरपाड़ा चौकी में सुरक्षित रखवा दिया है और उस पर राजसात की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वन विभाग की टीम जब चंबल राजघाट पर पहुंची थी, तभी राजघाट से नेशनल हाईवे पर चढ़ता हुआ एक ट्रैक्टर-ट्रॉली दिखाई दिया। इस ट्रैक्टर में चंबल की रेत भरी हुई थी। वन विभाग की टीम ने ट्रैक्टर को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक वाहन को रोकने की बजाय तेजी से भगाने लगा। इसके बाद वन विभाग की टीम ने भी उसका पीछा करना शुरू कर दिया। चंबल पुल पार कर राजस्थान सीमा में घुसा वन विभाग की टीम से बचने के लिए ट्रैक्टर चालक चंबल नदी का पुल पार कर राजस्थान के धौलपुर की ओर भाग गया। वन विभाग की टीम ने पीछा करते हुए उसकी घेराबंदी की, तो ट्रैक्टर चालक अपना ट्रैक्टर वहीं छोड़कर मौके से भाग गया। इसके बाद वन विभाग ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को धौलपुर जिले की सागरपाड़ा चौकी में रखवा दिया है। अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान हुई कार्रवाई यह पूरी कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के राजघाट निरीक्षण के दौरान हुई। घड़ियाल सेंचुरी प्रभारी श्याम सिंह चौहान ने बताया, “आज मुख्य वन संरक्षक लवित भारती, डीएसओ हरिश्चंद्र बघेल और वन अमला चम्बल राजघाट पर निरीक्षण हेतु पहुंचे तो एक ट्रेक्टर रेत भरकर निकल रहा था पीछा करते हुए धौलपुर में उसे पकड़ा है लेकिन आरोपी चालक भाग गया। ट्रैक्टर को सागरपाड़ा चौकी में रखवाया गया है राजसात की कार्यवाही की जा रही है।”



Source link