उमरिया की मिनी स्मार्ट सिटी चंदिया में लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां चंदिया स्टेडियम परिसर में 2020-21 में लाखों रुपए की लागत से ओपन जिम स्थापित किया गया था। युवाओं को फिटनेस के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से लगाए गए जिम उपकरण एक-एक कर गायब हो गए। अब वहां केवल लोहे के पाइप ही बचे हैं। ओपन जिम में लगे सभी उपकरण चोरी इस ओपन जिम में दौड़ने, झूलने और हाथों-पैरों की कसरत से जुड़े कई उपकरण लगाए गए थे। यह सुविधा विशेष रूप से उन युवाओं के लिए महत्वपूर्ण थी जो निजी जिम का खर्च वहन नहीं कर सकते थे। आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में युवा प्रतिदिन यहां व्यायाम करने आते थे। जिम खत्म होने से स्टेडियम सूना पड़ा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विकास राव ने बताया कि प्रदेश सरकार की यह पहल युवाओं में काफी लोकप्रिय थी, जिससे उनमें उत्साह था। जिम का सामान चोरी हो जाने से युवा वर्ग में गहरी निराशा है। युवक नीतेश सेन ने कहा कि पहले रोजाना लोग यहां कसरत करने आते थे, लेकिन अब जिम खत्म होने से स्टेडियम सूना पड़ गया है। सीएमओ बोले-मामले की होगी जांच चौंकाने वाली बात यह है कि जिम उपकरण चोरी होने के बावजूद नगरीय प्रशासन ने पुलिस को इसकी सूचना तक नहीं दी। इस संबंध में नगर परिषद चंदिया के मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने स्वीकार किया कि जिम का सामान चोरी हुआ है। उन्होंने बताया कि स्टेडियम में सुरक्षा के लिए चौकीदार तैनात कर दिया गया है और मामले की जांच कराई जाएगी। दोषियों पर कार्रवाई की मांग स्थानीय लोगों ने मांग की है कि चोरी गए उपकरणों की तत्काल जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही, उन्होंने ओपन जिम को फिर से स्थापित करने की अपील की है, ताकि युवाओं को दोबारा फिटनेस की सुविधा मिल सके।
Source link