राजगढ़ में कांग्रेस ने तीन मंत्रियों के पुतले फूंके: नारेबाजी कर इस्तीफा मांगा; खींची बोले-जनता की अनदेखी पड़ी भारी पड़ेगी – rajgarh (MP) News

राजगढ़ में कांग्रेस ने तीन मंत्रियों के पुतले फूंके:  नारेबाजी कर इस्तीफा मांगा; खींची बोले-जनता की अनदेखी पड़ी भारी पड़ेगी – rajgarh (MP) News




राजगढ़ जिले के छापीहेड़ा ब्लॉक में कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को भाजपा सरकार के तीन मंत्रियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर कार्यकर्ताओं ने राजेंद्र शुक्ल, विजय शाह और कैलाश विजयवर्गीय के पुतलों का दहन किया और उनके तत्काल इस्तीफे की मांग की। यह प्रदर्शन सुबह 11:30 बजे छापीहेड़ा बस स्टैंड पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र सिंह खींची के नेतृत्व में किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। तीन तस्वीरों में देखिए पुतला दहन… मौतों और विवादित बयानों को बनाया मुद्दा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि राजेंद्र शुक्ल कफ सिरप से हुई मौतों के लिए जिम्मेदार हैं। वहीं विजय शाह पर सेना और महिलाओं के प्रति अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया। इसके अलावा कैलाश विजयवर्गीय को दूषित जल से हुई मौतों के लिए जिम्मेदार ठहराया गया। ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र सिंह खींची ने कहा कि यह प्रदर्शन जनता की नाराजगी का प्रतीक है। यदि भाजपा सरकार ने जनता की आवाज नहीं सुनी तो कांग्रेस और बड़े आंदोलन करेगी। प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, लेकिन कस्बे में राजनीतिक हलचल तेज हो गई।



Source link