रीवा की 10 साल की बच्ची ने मुंबई में मचा दिया धमाल, Sunny Leone ने खुद पहनाया “Princess of India” का ताज!

रीवा की 10 साल की बच्ची ने मुंबई में मचा दिया धमाल, Sunny Leone ने खुद पहनाया “Princess of India” का ताज!


Last Updated:

Princess of India: रीवा की 10 वर्षीय कैरवी आहूजा ने मुंबई में आयोजित Princess of India फैशन शो में शानदार जीत दर्ज कर जिले का नाम रोशन किया है. देशभर से आई प्रतिभागियों के बीच कैरवी ने अपने आत्मविश्वास और बेहतरीन रैंप वॉक से सबका दिल जीत लिया. बॉलीवुड अभिनेत्री Sunny Leone ने खुद उन्हें मंच पर ताज पहनाकर सम्मानित किया, जिससे यह पल और भी खास बन गया. मां और टीचर से रैंप वॉक सीखने वाली कैरवी अब Miss World बनने का सपना देख रही हैं. पढ़िए रीवा की इस नन्ही स्टार की प्रेरणादायक और गर्व से भर देने वाली पूरी कहानी.

Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा की 10 साल की नन्ही सी बच्ची ने वो कर दिखाया है, जो बड़े-बड़े लोग सालों की मेहनत के बाद हासिल कर पाते हैं. नाम है कैरवी आहूजा और अब ये सिर्फ रीवा की बेटी नहीं, बल्कि “Princess of India” का खिताब जीतने वाली एक उभरती हुई स्टार बन चुकी है.

मुंबई की चमकती रोशनी, बड़ा मंच, देशभर से आईं प्रतिभागी बच्चियां… और उसी मंच पर आत्मविश्वास से भरी कैरवी ने ऐसा रैंप वॉक किया कि सबकी नजरें उन्हीं पर ठहर गईं.

मुंबई के मंच पर रीवा की चमक
21 जनवरी को मुंबई में आयोजित एक बड़े फैशन शो में कैरवी ने हिस्सा लिया. इस शो का आयोजन Shri Om Creation ने किया था, जिसका नाम था “Princess of India”. देश के अलग-अलग राज्यों से 5 से 13 साल की बच्चियों ने इसमें भाग लिया था. लेकिन जब रिजल्ट आया तो सब चौंक गए “Princess of India” का ताज रीवा की कैरवी के सिर सजा था.

Sunny Leone ने पहनाया क्राउन
इस जीत को और खास बना दिया बॉलीवुड अभिनेत्री Sunny Leone ने, जिन्होंने खुद कैरवी को स्टेज पर क्राउन पहनाकर सम्मानित किया. इतना ही नहीं, उन्होंने कैरवी को फ्लाइंग किस भी दिया. वो पल कैरवी और उनके परिवार के लिए जिंदगी भर की याद बन गया.

मां और टीचर ने सिखाया रैंप वॉक
कैरवी रीवा के रानी तालाब के पास रहती हैं और एक निजी स्कूल में पढ़ाई करती हैं. उन्होंने बताया कि रैंप वॉक की शुरुआत उन्होंने अपनी मम्मी और स्कूल टीचर से सीखी. उनकी मां काशवी आहूजा और पिता अमित आहूजा हमेशा से उनका हौसला बढ़ाते रहे हैं. कैरवी कहती हैं कि मैं अभी 10 साल की हूं, लेकिन मेरा सपना बड़ा है. मैं आगे चलकर Miss World बनना चाहती हूं.

कम उम्र, बड़े सपने
इतनी छोटी उम्र में इतना बड़ा मंच और इतनी बड़ी जीत ये दिखाता है कि अगर हौसला मजबूत हो तो उम्र मायने नहीं रखती. कैरवी की इस उपलब्धि से पूरे रीवा में खुशी का माहौल है. लोग उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं. रीवा की इस बेटी ने साबित कर दिया है कि सपनों की उड़ान के लिए पंख नहीं, हिम्मत चाहिए.

About the Author

shweta singh

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें



Source link