Last Updated:
भारत में शादी किसी त्योहार से कम नहीं होता है. सभी को इस बात की चिंता होती है कि दूल्हा इसमें क्या पहनेगा. रिसेप्शन के लिए जोधपुरी सूट दूल्हे की पहली पसंद बनता जा रहा है.
शादी का सीजन नजदीक आते ही दूल्हों के लिए सही ड्रेस का चुनाव करना एक बड़ी चुनौती बन जाता है, आपने अक्सर लोगों को यह कहते हुए सुना होगा कि पुरुषों के पास तो ड्रेस के कम ही विकल्प होते हैं इसी समस्या को सुलझाने और 2026 के लेटेस्ट ट्रेंड्स को जानने लोकल 18 की राजवाड़ा के कपड़ा बाजार में पहुंची है.
ये रंग शादियों में देते हैं फ्रेश लुक
पिछले कुछ सालों में दूल्हों के फैशन सेंस में भी जबरदस्त बदलाव आया है. अब दुल्हे और उनके खास भी अपने लिए एक से एक कस्टमाइज्ड विकल्प ढूंढते हैं. पोरवाल ड्रेसेस पर मौजूद भानु प्रताप ने हमें बताया कि ऋषि ग्रीन, डस्टी पिंक और लैवेंडर जैसे शेड्स दूल्हों की पहली पसंद बने हुए हैं. ये रंग न केवल दिन की शादियों में फ्रेश लुक देते हैं, बल्कि रात की रोशनी में भी बेहद रॉयल लगते हैं.
कार्यक्रम के अनुसार ड्रेसिंग के विकल्प भानु बताते हैं कि कार्यक्रम के अनुसार ड्रेसिंग पैटर्न लगभग एक जैसे ही रहते हैं लेकिन उसमें कपड़ा और डिजाइन की वैरायटी काफी महत्व रखती है. सगाई के लिए जोधपुरी सूट सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है. वहीं, जूट पर किया गया वर्क काफी प्रचलन में है. सीक्वेंस वाले लोग भी काफी चलते हैं.
जोधपुरी सूट भी हैं दूल्हे की पसंद
क्लोज नेक जोधपुरी पर हैंड वर्क काफी अच्छा उठाव देता है. 6 हजार से 15 हजार के बीच आपको अच्छे बंद गले वाले जोधपुरी सूट मिल जाएंगे. रिसेप्शन के लिए विकल्प दूल्हे की पसंद और दुल्हन की ड्रेस पर निर्भर करता है. सबसे ज्यादा शेरवानी पसंद की जाती है. इसमें बॉम्ब बार्ट में लेयर वाला शेरवानी, लॉन्ग शर्ग स्टाइल शेरवानी जिसमें हॉफ जैकेट और जरदौसी वर्क रहता है. शॉर्ट कुर्ते के साथ थ्री लेयर शेरवानी भी चलन में है. साथ ही वेलवेट कपड़े पर हैंड वर्क एक्स्ट्राऑर्डिनरी लुक देता है. शेरवानी में सबसे ज्यादा रोज गोल्ड पेस्टल और वाइट कलर पसंद किया जाता है. इनकी कीमत 8 हजार से लेकर 40 हजार तक होती है.
रिसेप्शन में टक्सीडो ही है दूल्हों की पहली पसंद
इसके अलावा महिला संगीत, कार्निवल में इंडो वेस्टर्न में जैकेट, हैंड वर्क और टक्सीडो काफी प्रचलित हैं, जबकि हल्दी के लिए प्रिंट वाले कुर्ते पसंद किए जाते हैं. टक्सीडो और इंडो वेस्टर्न 6 हजार से 10 हजार तक मिल जाते हैं. हालांकि रिसेप्शन पार्टी के लिए आज भी दूल्हों की पहली पसंद टक्सीडो ही है. वहीं शेरवानी के साथ एंब्रॉयडरी वाली मोजरी और सूट के साथ वेलवेट लोफर्स का कॉम्बिनेशन काफी लोकप्रिय हो चुके हैं. दुल्हे के लिए भी कस्टमाइज ड्रेसिंग और प्रिंट्स के विकल्प मौजूद हैं.