इंडिया-साउथ अफ्रीका का टी20 वर्ल्ड कप में क्या है इतिहास.. कौन किसपर भारी

इंडिया-साउथ अफ्रीका का टी20 वर्ल्ड कप में क्या है इतिहास.. कौन किसपर भारी


होमखेलक्रिकेट

इंडिया-साउथ अफ्रीका का टी20 वर्ल्ड कप में क्या है इतिहास.. कौन किसपर भारी

Last Updated:

India vs South Africa Head to Head: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच एक महामुकाबला होने जा रहा है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार, 22 फरवरी होने वाली इस भिड़ंत में दोनों टीमें अपनी अजेय लय बरकरार रखना चाहेंगी. आंकड़ों की बात करें तो टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत का पलड़ा भारी है. अब तक हुए 7 मैचों में भारत ने 5 बार बाजी मारी है.दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर का औसत भारतीय गेंदबाजों के लिए बड़ी चुनौती है.सेमीफाइनल की राह आसान करने के लिए यह मैच दोनों के लिए निर्णायक साबित होगा.

Zoom

भारत-दक्षिण अफ्रीका हेड टू हेड रिकॉर्ड टी20 वर्ल्ड कप.

नई दिल्ली. दुनिया का सबसे बड़ा अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम एक बार फिर इतिहास रचने के लिए तैयार है. टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 के सबसे बड़े मुकाबले में रविवार 22 फरवरी को भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें आमने-सामने होंगी. यह केवल एक मैच नहीं, बल्कि 2024 के फाइनल की पुनरावृत्ति है, जहां दोनों टीमें अपनी अजेय लय को बरकरार रखने और सेमीफाइनल की ओर एक मजबूत कदम बढ़ाने के इरादे से मैदान में उतरेंगी. भारतीय टीम की कप्तानी सूर्यकुमाार यादव कर रहे हैं जबकि साउथ अफ्रीकी टीम की कमान एडेन मार्करम के हाथों में है.

ग्रुप स्टेज में दोनों ही टीमों का प्रदर्शन शानदार रहा रहा है. भारत और दक्षिण अफ्रीका (IND vs SA Head to Head) ने अपने-अपने ग्रुप में चारों मैचों में जीत दर्ज की है. अब रविवार को होने वाले इस मुकाबले में किसी एक टीम का ‘विनिंग स्ट्रीक’ टूटना तय है. दिलचस्प बात यह है कि दक्षिण अफ्रीका ने अपने ग्रुप-डी के तीन मैच इसी अहमदाबाद के मैदान पर खेले हैं, वहीं भारत ने भी अपना आखिरी ग्रुप मैच नीदरलैंड के खिलाफ इसी पिच पर जीता है. ऐसे में दोनों ही टीमें यहां की परिस्थितियों से बखूबी वाकिफ हैं.

भारत-दक्षिण अफ्रीका हेड टू हेड रिकॉर्ड टी20 वर्ल्ड कप.

आंकड़ों के आईने में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में जब-जब ये दोनों टीमें टकराई हैं, रोमांच अपने चरम पर रहा है. अब तक खेले गए 7 मुकाबलों में पलड़ा भारत का भारी रहा है:

श्रेणी मैच रिकॉर्ड
कुल मुकाबले 07 मैच भारत: 05 जीत | दक्षिण अफ्रीका: 02 जीत
सर्वोच्च स्कोर (टीम) 186/5 भारत (सेंट लूसिया, 2010)
न्यूनतम स्कोर (टीम) 116/9 दक्षिण अफ्रीका (डरबन, 2007)
सबसे करीबी जीत 1 रन से भारत (कोलंबो, 2012)
सर्वाधिक रन 170 रन सुरेश रैना (भारत) – 4 मैच
सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर 101 रन सुरेश रैना (भारत), 2010
सर्वश्रेष्ठ औसत 103.00 डेविड मिलर (दक्षिण अफ्रीका)
सर्वाधिक छक्के 06 छक्के सुरेश रैना (भारत)
पारी में सर्वाधिक छक्के 05 छक्के सुरेश रैना (2010) और हेनरिक क्लासेन (2024)
सबसे सफल गेंदबाज 05 विकेट आरपी सिंह और आर. अश्विन (भारत)
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी स्पेल 4/13 आरपी सिंह (भारत), 2007
सर्वाधिक मैच (खिलाड़ी) 06 मैच रोहित शर्मा (भारत)
सर्वाधिक मैच (कप्तान) 05 मैच एमएस धोनी (भारत)

रणनीति और चुनौतियां
अहमदाबाद की पिच अक्सर स्पिनरों और धीमी गति के गेंदबाजों की मददगार रही है. जहां भारत के पास कुलदीप यादव और अक्षर पटेल जैसी स्पिन जोड़ी है, वहीं दक्षिण अफ्रीका को कप्तान एडेन मार्करम और केशव महाराज से काफी उम्मीदें होंगी. आमिर की हालिया भविष्यवाणी (कि भारत सेमीफाइनल में नहीं पहुंचेगा) के बाद सूर्यकुमार यादव की सेना पर खुद को साबित करने का अतिरिक्त दबाव होगा. अभिषेक शर्मा की फॉर्म भारत के लिए चिंता का विषय है, लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बड़ा मंच उन्हें अपनी लय वापस पाने का मौका दे सकता है.

दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका 2024 की कड़वी यादों को भुलाकर इस बार हिसाब बराबर करना चाहेगा. 29 जून, 2024 को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए अंतिम टी20 विश्व कप मैच में रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम ने ब्रिजटाउन के केंसिंग्टन ओवल में एडन मार्करम एंड कंपनी पर सात रन से जीत हासिल की थी.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें



Source link