रेलवे सूत्रों के अनुसार, सामान्य दिनों में स्टेशन से प्रतिदिन 22 से 25 हजार जनरल टिकट जारी होते हैं, लेकिन शुक्रवार को यह संख्या बढ़कर करीब 42 हजार पहुंच गई। इसके चलते प्लेटफॉर्म और प्रतीक्षालय क्षेत्रों में खासी भीड़ नजर आई। प्लेटफॉर्म नंबर-1 की ओर बनाए गए होल्डिंग एरिया में श्रद्धालुओं की संख्या सामान्य से कहीं अधिक रही। शाम के समय ट्रेनों की आवाजाही ज्यादा होने के बावजूद भीड़ इतनी अधिक थी कि यात्रियों को जहां जगह मिली, वहीं बैठकर ट्रेन का इंतजार करना पड़ा। स्टेशन के एग्जीक्यूटिव लाउंज से लेकर पॉड होटल के बाहर बने वेटिंग एरिया तक श्रद्धालु नजर आए। कई यात्री फर्श पर बैठकर या दीवार से टिककर ट्रेन की प्रतीक्षा करते दिखे। भोपाल रेलवे स्टेशन पर कुबेरेश्वर धाम, सीहोर से लौट रहे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। जनरल टिकट संख्या 42 हजार पहुंचने से प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय और होल्डिंग एरिया भर गए। यात्रियों को फर्श पर बैठकर ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा यहां। ये किए इंतजाम भीड़ को नियंत्रित करने पुलिस बल तैनात किया
रेल अधिकारियों के मुताबिक, आम दिनों में स्टेशन पर 60 से 70 हजार यात्रियों की आवाजाही रहती है, जबकि शुक्रवार को यह संख्या बढ़कर करीब एक लाख तक पहुंच गई। देर शाम तक सीहोर से श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी रहा। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे स्टाफ और सुरक्षा बल तैनात रहे, हालांकि व्यवस्था बनाए रखने में उन्हें कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
Source link