‘साइलेंट किलर’ से सावधान! सुपर-8 में साउथ अफ्रीका से ज्यादा भारत को इस टीम से खतरा, अभी तक चुभ रहा 10 साल पुराना जख्म

‘साइलेंट किलर’ से सावधान! सुपर-8 में साउथ अफ्रीका से ज्यादा भारत को इस टीम से खतरा, अभी तक चुभ रहा 10 साल पुराना जख्म


T20 World Cup 2026: ग्रुप स्टेज में अपने सभी मुकाबले जीतकर टीम इंडिया का जोश हाई है. हालांकि, सुपर-8 का सफर आसान नहीं होने वाला है. सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम खिताब जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आगे उनका असली इम्तेहान होगा. सुपर-8 में भारत का पहला मुकाबला रविवार, 22 फरवरी को साउथ अफ्रीका से होगा. कई क्रिकेट एक्सपर्ट और फैंस की नजर में प्रोटियाज टीम इंडिया के लिए खतरा बन सकते हैं, लेकिन इस ग्रुप में एक ऐसी टीम है, जिसके बारे में ज्यादा चर्चा नहीं हो रही, मगर वो भारत को कड़ी चुनौती दे सकती है.

हम बात कर रहे हैं ‘साइलेंट किलर’ वेस्टइंडीज की. ‘साइलेंट किलर’ इसलिए क्योंकि उनके बारे में अभी तक ज्यादा शोर नहीं है, लेकिन शाई होप की टीम चुपचाप जीत के रथ पर सवार है और आसानी से सुपर-8 में पहुंच चुकी है.

भारत के लिए वेस्टइंडीज है असली खतरा?

Add Zee News as a Preferred Source


जब पिछली बार भारत में टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन हुआ था, तब वेस्टइंडीज चैंपियन बनी थी. उन्होंने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुए सेमीफाइनल में भारत को ऐसा जख्म दिया था, जो फैंस के दिलों में अभी तक ताजा है. उस समय भी उन्हें हल्के में लेने की गलती हुई थी और इसका खामियाजा भारत ने भुगता था. इस बार भी वेस्टइंडीज कुछ वैसा ना कर दे, इसलिए सूर्या एंड कंपनी को सतर्क रहना होगा.

वेस्टइंडीज क्यों है भारत के लिए खतरा?

सबसे बड़ी वजह तो ये है कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया ने हाल के दिनों में बहुत क्रिकेट खेला है. कुछ महीने पहले ही भारत ने प्रोटियाज के खिलाफ घर पर T20I सीरीज खेला है. भारतीय खिलाड़ी साउथ अफ्रीका की ताकत और कमजोरी से अच्छी तरह से वाकिफ हैं. हालांकि, वेस्टइंडीज की कहानी ऐसी नहीं है. पिछले कुछ सालों में भारत ने कैरिबियाई के खिलाफ ज्यादा नहीं खेला है. ऐसे में उनके खिलाफ प्लान बनाना आसान नहीं है. अपने दिन पर वेस्टइंडीज किसी टीम को चारों खाने चित्त कर सकती है. इसका नमूना उन्होंने 10 साल पहले मुंबई में पेश किया था.

शानदार फॉर्म में वेस्टइंडीज के स्पिनर्स

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में साउथ अफ्रीका के मुकाबले वेस्टइंडीज के स्पिनर्स ज्यादा खतरनाक नजर आ रहे हैं. गुडाकेश मोती, रोस्टन चेज और अकील होसेन की तिकड़ी मिडिल ओवरों में विकेट भी निकाल रहे हैं और रनों पर भी लगाम लगाते दिखे हैं. वहीं, वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन में शाई होप, शिमरोन हेटमायर, शेरफेन रदरफोर्ड और रोमारियो शेफर्ड जैसे घातक बल्लेबाज हैं, जिनके लिए एक ओवर में 15 रन बनाना भी बाएं हाथ का खेल है. ओवरऑल देखें तो वेस्टइंडीज की टीम सुपर-8 में भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा है और उन्हें टीम इंडिया किसी कीमत पर हल्के में नहीं लेना चाहेगी.

ये भी पढ़ें: T20 वर्ल्ड कप के बाद होता IPL ऑक्शन तो 20 करोड़ में बिकता ये खिलाड़ी, दिग्गज का बड़ा दावा, PSL में इतने रुपये में खेलेगा

 



Source link