IND VS SA T20WC : कप्तान सूर्यकुमार यादव ने तोड़ी चुप्पी, तिलक वर्मा के आलोचकों को मुंहतोड़ जवाब

IND VS SA T20WC : कप्तान सूर्यकुमार यादव ने तोड़ी चुप्पी, तिलक वर्मा के आलोचकों को मुंहतोड़ जवाब


भारत और नीदरलैंड के बीच खेले गए मुकाबले में तिलक वर्मा की बल्लेबाजी पर जमकर सवाल उठे थे. दरअसल, टीम इंडिया को मीडिल ओवर्स के दौरान जब तेजी से रनों की दरकार थी, तो उस समय पिच पर कप्तान सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा बल्लेबाजी कर रहे थे. लेकिन, तेजी से रन बनाने के अलावा दोनों ने काफी स्लो बल्लेबाजी की. जिसमें तिलक वर्मा अपने नेचुरल गेम के बिल्कुल ही विपरीत खेलते हुए नजर आए. तिलक अपनी तेज-तर्रार पारी खेलने के लिए जाने जाते हैं पर वह नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबले में कुछ खास नहीं कर सके और उन्होंने काफी स्लो पारी खेलते हुए अपना विकेट दे दिया था.जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर निशाना बनाया गया. अब इस पूरे मामले पर कप्तान सूर्यकुमार यादव खुलकर सामने आए हैं. सूर्या ने भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले मुकाबले से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आलोचकों पर जमकर निशाना साधा है.

‘मैनेजमेंट की प्लानिंग का हिस्सा’
“टीम मैनेजमेंट ने उन्हें इसी अंदाज में बल्लेबाजी करने के लिए कहा है. अगर एक ही विकेट गिरता है तो पावरप्ले में वे खुलकर अपना नैचुरल गेम खेल सकते हैं. लेकिन अगर दो विकेट जल्दी गिर जाते हैं तो उन्हें थोड़ा संभलकर खेलना होगा, पार्टनरशिप बनानी होगी, कम से कम 10वें ओवर तक टिके रहना होगा. उसके बाद हमारे पास आगे गेंदबाजों का सामना करने के लिए पर्याप्त बल्लेबाजी ताकत रहेगी.”

कप्तान सूर्या ने किया समर्थन
आगे कप्तान सूर्यकुमार ने उनका सपोर्ट करते हुए कहा, “लेकिन हां, वह अपने मौजूदा फॉर्म से खुद भी खुश नहीं होंगे. पिछले दो-तीन सीजन में उन्होंने काफी मेहनत और अभ्यास किया है. फिर भी मुझे उन्हें लेकर कोई फिक्र नहीं है. भारत के लिए नंबर तीन पर उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है और मुझे पूरा भरोसा है कि आगे वह और भी बेहतर खेल दिखाएंगे.”

Add Zee News as a Preferred Source


कल होगी महाजंग
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कल अहमदाबाद में जबरदस्त मुकाबला होने के कयास लगाए जा रहे हैं. दोनों ही टीमों के बीच अभी तक 7 बार भिड़ंत हुई है. जिसमें टीम इंडिया ने 5 बार बाजी मारी है. वहीं, साउथ अफ्रीका 1 मुकाबला जीतने में कामयाब रही है, जबकि एक मैच बेनतीजा रहा है. ऐसे में टीम इंडिया कल भी अपनी जीत के साथ वर्चस्व को बरकरार रखना चाहेगी. साथ ही बता दें कि इस जीत के साथ सेमीफाइनल को ओर अपना कदम बढ़ाने का जबरदस्त मौका होगा.

ये भी पढ़ें: T20WC 2026: भारत vs दक्षिण अफ्रीका मुकाबलों में कैसे हैं आंकड़े, किस टीम का पलड़ा है भारी?



Source link