Last Updated:
Jabalpur Sihora Voilence: सिरोहा में बवाल के बाद जब लोकल 18 की टीम मौके पर गई तो तमाम चश्मदीदों से बात की. इस दौरान एक आठ साल के बच्चे ने घटना को बयां किया. उसने दावा किया कि वह बवाल के दौरान मस्जिद में ही था. जानें फिर क्या हुआ…
Jabalpur News: जबलपुर का सिहोरा में आरती और नमाज के बीच शुरू हुआ एक मामूली विवाद, देखते ही देखते एक ऐसी हिंसक वारदात में तब्दील हो गया, जिसने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया है. बवाल के बाद लोकल 18 की टीम जब मौके पर पहुंची तमाम पीड़ितों ने अपने दर्द बयां किए. इन्हीं में एक 8 साल के आकिल ने दावा किया, ‘नमाज के दौरान अचानक मंदिर का वॉल्यूम बढ़ने से विवाद शुरू हुआ था. इसके बाद पथराव शुरू हो गया.”.
नमाज में डिस्टर्ब हुआ तो…
सिहोरा घटना से जुड़े आकिल ने लोकल 18 को बताया, हम सभी गुरुवार की रात 9 बजे नमाज पढ़ रहे थे. मस्जिद के ठीक सामने मंदिर है, जहां रोज-रोज पूजा होती है. पूजा के दौरान गाने बजते हैं. वॉल्यूम कम रहता है, लेकिन नमाज के दौरान अचानक से वॉल्यूम तेज हो गया. नमाज में डिस्टर्ब हो रहा था. इसी दौरान मुस्लिम पक्ष के लोगों ने वॉल्यूम कम करने को कहा. जहां से विवाद शुरू हुआ और पत्थरबाजी शुरू हो गई.
मेरा भाई बेहोश गया था…
आकिल ने दावा किया, ‘हम सभी मस्जिद के अंदर थे और अंदर ही फंसे रह गए. घटना के बात बड़ी तादाद में पुलिस पहुंची और आंसू गैस छोड़े गए. इससे मेरा छोटा भाई बेहोश हो गया था. बहुत सारे पत्थर मस्जिद के अंदर आ रहे थे. कांच की आवाज सुनाई दे रही थी, जैसे कांच फूट रहे हों, काफी डर लग रहा था’.
‘अचानक हुई घटना, घरों के दरवाजे बंद’
वहीं, प्रत्यक्षदर्शी आकाश के मुताबिक, अचानक फैली हिंसा से पूरे शहर में दहशत फैल गई. लोग घरों में कैद हो गए. लाउडस्पीकर कम करने की बात पर मंदिर की ग्रिल तोड़ी गई, जिसके बाद पुलिस की मौजूदगी में ही दोनों तरफ से जमकर पत्थरबाजी और आगजनी हुई. आगे बताया, मेरे दोस्त की बहन की 100 मीटर आगे ही शादी थी. आजाद चौक की सड़क से आना-जाना था. रात को पार्टी में जा रहा था. सब कुछ सामान्य था. जैसे ही पार्टी में पहुंचा, वैसे ही जानकारी लगी. आजाद चौक में पत्थरबाजी और आगजनी हो गई. देखते ही देखते पार्टी की 50 फ़ीसदी जनता गायब हो गई. यह घटना आग की तरह पूरे शहर में फैली और डर का माहौल बन गया. सभी लोग घरों में कैद हो गए थे. दरवाजे लगा लिए. पुलिस ने मोर्चा संभाला और फिर आंसू गैस के गोले छोड़े.
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें