शिखर धवन की शादी में चहल ने किया डांस, सोफी की मांग में सिंदूर भरने के बाद ‘गब्बर’ ने ऐसे किया सेलिब्रेट; VIDEO

शिखर धवन की शादी में चहल ने किया डांस, सोफी की मांग में सिंदूर भरने के बाद ‘गब्बर’ ने ऐसे किया सेलिब्रेट; VIDEO


Shikhar Dhawan Marriage: टीम इंडिया के पूर्व स्टार बल्लेबाज शिखर धवन जिंदगी की नई पारी खेलने के लिए तैयार हैं. धवन ने शनिवार, 21 फरवरी को लंबे समय से गर्लफ्रेंड रहीं सोफी शाइन के साथ एक निजी समारोह में सात फेरे लिए. ‘गब्बर’ की शादी में स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल बाराती बने और खुशी के मौके पर जबरदस्त डांस कर महफिल लूटी. चहल ने इंस्टाग्राम पर बधाई देते हुए शिखर धवन और सोफी शाइन की शादी के कुछ खुशनुमा मोमेंट्स को शेयर किया है.

शिखर धवन की दुल्हनिया बनीं सोफी शाइन शादी के जोड़े में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं. सोशल मीडिया पर फैंस ने कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें देख सकते हैं कि सोफी संग शादी और उनके मांग में सिंदूर भरने के बाद शिखर धवन काफी खुश नजर आ रहे हैं. उन्होंने मजेदार अंदाज में जश्न भी मनाया, जो फैंस का दिल जीत रहा है.

शिखर धवन की शादी में चहल ने किया डांस

Add Zee News as a Preferred Source


शिखर धवन की शादी का कार्यक्रम बेहद सादगी और करीबी परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ. टीम इंडिया के ‘गब्बर’ के नाम से मशहूर धवन की शादी में स्टार क्रिकेटर युजवेंद्र चहल बाराती बने और उन्होंने दोस्त की शादी में जमकर डांस किया. चहल ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किया है. वीडियो में देख सकते हैं कि वो ‘मौजा ही मौजा’ गाने पर थिरक रहे हैं.

 

शिखर धवन ने शादी कर मनाया ‘कबड्डी वाला जश्न’

भारत के लिए कई मैच जिताऊ पारियां खेल चुके शिखर धवन मैदान पर हमेशा खुश मिजाज से रहने के लिए जाने जाते थे. कैच लेने के बाद अक्सर उन्हें कबड्डी की स्टाइल में जश्न मनाते देखा जाता था जो उनका हुक स्टेप बन चुका था. सोफी शाइन संग शादी के पवित्र बंधन में बंधने के बाद उन्होंने स्टेज पर इसी अंदाज में सेलिब्रेट किया, जो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है.

fallback

पहली पत्नी से हुआ था तलाक

शिखर धवन की पहली शादी साल 2010 में हुई थी. उन्होंने खुद से 10 साल बड़ी आयशा मुखर्जी के साथ सात फेरे लिए थे. धवन की पहली पत्नी आयशा मुखर्जी एंग्लो-इंडियन हैं, जिनका जन्म पश्चिम बंगाल में हुआ और पालन-पोषण ऑस्ट्रेलिया में हुआ. शिखर धवन से शादी करने से पहले, आयशा की शादी एक ऑस्ट्रेलियाई व्यवसायी से हुई थी. उनके और उनके ऑस्ट्रेलियाई पति के दो बच्चे हुए, आलिया और रिया. लेकिन जल्द ही, उनके वैवाहिक जीवन में समस्याएं आने लगीं, जिसके परिणामस्वरूप आयशा मुखर्जी का अपने ऑस्ट्रेलियाई पति से तलाक हो गया.

शिखर धवन के बेटे का नाम है जोरावर

फेसबुक पर लंबी बातचीत से दोस्ती की शुरुआत हुई. आयशा शिखर से 10 साल बड़ी थीं और उम्र के इस अंतर के बावजूद, दोनों ने अक्टूबर 2012 में शादी कर ली. 2014 में, दंपति ने अपने बेटे जोरावर का स्वागत किया. 2020 में दोनों के रिश्ते में खटास की खबर तेजी से फैली. 2021 में, आयशा मुखर्जी ने अपने नए इंस्टाग्राम पेज पर शिखर धवन से तलाक की घोषणा की.

ये भी पढ़ें: फंस गया सुपर-8 का पेंच…PAK VS NZ मैच रद्द होने से किसका फायदा और किसको भारी नुकसान? समझें पूरा समीकरण

 





Source link