प्रॉपर्टी टैक्स और जल कर बकाया होने पर भोपाल नगर निगम अब संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई कर रहा है। वहीं, नल कनेक्शन भी काटे जा रहे हैं। शनिवार को 7 संपत्ति कुर्क की गई, जबकि 5 नल कनेक्शन काट दिए गए। निगम अमले ने जोन नंबर-04 के अंतर्गत वार्ड-13 के फिरदौस नगर बैरासिया रोड में कार्रवाई की। यहां के एजाज मो. खान पर संपत्तिकर की 2 लाख 33 हजार 784 रुपए की राशि बकाया है। हामिदा खान पर 1 लाख 40 हजार 408 रुपए, हसीब खान पर 1 लाख 60 हजार 881 रुपए और 98 संत कंवरराम कॉलोनी के दिलीप गिरधानी पर 3 लाख 33 हजार 572 रुपए बकाया है। इस पर इनकी संपत्ति कुर्क की गई। यहां भी कार्रवाई की गई
निगम अमले ने इसी जोन के वार्ड-17 के ईसाईगंज बैरसिया रोड के जय प्रकाश पालीवाल, रविदासपुरा छोला रोड निवासी महेंद्र कुमार विश्वकर्मा पर भी कार्रवाई की। पालीवाल पर 1 लाख 53 हजार 288 रुपए और विश्वकर्मा 99 हजार 667 रुपए संपत्ति कर बकाया है। इब्राहिमगंज के पन्नालाल द्वारा संपत्तिकर की बकाया राशि 2 लाख 69 हजार 155 रुपए का भुगतान न करने पर संपत्ति कुर्क की गई। इन वार्ड के बकायादारों पर भी कार्रवाई
निगम के जोन नंबर-2 के अमले ने वार्ड-21 में 5 बकायादारों द्वारा जल अभिकर की राशि जमा न करने पर उनके विरुद्ध नल कनेक्शन विच्छेद करने की कार्रवाई की।
Source link