ईदगाह हिल्स, मालीपुरा-दामखेड़ा में कल बिजली कटौती: भोपाल के 55 इलाकों में असर; बरखेड़ाकलां-सेमरा में भी सप्लाई नहीं – Bhopal News

ईदगाह हिल्स, मालीपुरा-दामखेड़ा में कल बिजली कटौती:  भोपाल के 55 इलाकों में असर; बरखेड़ाकलां-सेमरा में भी सप्लाई नहीं – Bhopal News

भोपाल के करीब 55 इलाकों में रविवार को 4 से 7 घंटे तक बिजली कटौती होगी। इन इलाकों में बिजली कंपनी मेंटेनेंस करेगी। इसके चलते सप्लाई पर असर पड़ेगा। जिन इलाकों में बिजली बंद रहेगी, उनमें ईदगाह हिल्स, प्रभुनगर, मालीपुरा, लखेरापुरा, मालवीय नगर, नेहरू नगर, बरखेड़ाकलां, बिसनखेड़ी, दामखेड़ा, कोलुआ, भानपुर, सेमरा समेत कई बड़े इलाके भी शामिल हैं। ऐसे में बिजली संबंधित जरूरी काम पहले से निपटा लें। ताकि परेशानी का सामना न करना पड़े। इन इलाकों में पड़ेगा असर

Source link