ओवरटेक करते हुए कार ने बाइक को मारी टक्कर: उमरिया नेशनल हाईवे पर युवक घायल; घोड़छत्र पुलिया के पास हादसा – Umaria News

ओवरटेक करते हुए कार ने बाइक को मारी टक्कर:  उमरिया नेशनल हाईवे पर युवक घायल; घोड़छत्र पुलिया के पास हादसा – Umaria News




उमरिया जिले में नेशनल हाईवे-43 पर शनिवार रात सड़क हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया। यह घटना घोड़छत्र पुलिया के पास हुई, घायल को उपचार के लिए पाली अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नौरोजाबाद वार्ड क्रमांक-1 निवासी विक्रम अपनी बाइक (एमपी-54-एमबी-5915) से नौरोजाबाद से उमरिया की ओर आ रहा था। इसी दौरान एक कार ने ओवरटेक करते समय उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में युवक के हाथ-पैर में चोटें आई हैं। कार चालक तेज गति से ओवरटेक कर रहा था घायल युवक ने बताया कि कार चालक तेज गति से ओवरटेक कर रहा था, तभी उसकी बाइक को टक्कर लग गई। टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस वाहन की पहचान में जुटी हुई है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल विक्रम को तुरंत पाली अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में उसका उपचार जारी है।



Source link