पिपरिया-छिंदवाड़ा रूट पर महाकाल बस पलटी: रेनीखेड़ा के पास 7 यात्री घायल, 2 साल के बच्चे के सिर में चोट – Chhindwara News

पिपरिया-छिंदवाड़ा रूट पर महाकाल बस पलटी:  रेनीखेड़ा के पास 7 यात्री घायल, 2 साल के बच्चे के सिर में चोट – Chhindwara News




पिपरिया से छिंदवाड़ा आ रही महाकाल बस (क्रमांक MP 04 PA 2644) रविवार सुबह करीब 10 बजे रेनीखेड़ा ग्राम के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 7 यात्री घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही माहुलझिर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल तामिया अस्पताल भेजा गया। चालक से नियंत्रण छूटा प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक बस पिपरिया से छिंदवाड़ा की ओर आ रही थी। रेनीखेड़ा के पास अचानक चालक का वाहन पर नियंत्रण हट गया, जिससे बस सड़क किनारे पलट गई। उस समय बस में यात्रियों की संख्या अधिक नहीं थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। 4 घायलों को अस्पताल में भर्ती हादसे में कुल सात लोगों को चोट आई, जिनमें से चार यात्रियों को तामिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल किसी की हालत गंभीर नहीं है। 2 साल के बच्चे के सिर में चोट दुर्घटना में एक दो वर्षीय बच्चे के सिर में भी चोट आई। अस्पताल में उसका तत्काल उपचार किया गया और स्थिति स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने शुरू की जांच पुलिस ने बस को क्रेन की मदद से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने को वजह माना जा रहा है।



Source link