नागदाएक मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- दोपहर 12.30 बजे कन्याशाला चौराहे पर कांग्रेस का प्रदर्शन
केंद्र सरकार द्वारा लोकसभा व राज्यसभा में पारित कृषि बिल, श्रम विरोधी कानून के विरोध में शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा विधायक दिलीपसिंह गुर्जर के नेतृत्व में मंगलवार दोपहर 12.30 बजे कन्याशाला चौराहे पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। शहर कांग्रेस अध्यक्ष राधे जायसवाल ने बताया कृषि बिल के माध्यम से उद्योगपतियों, पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। वहीं किसान अपने खेत पर मजदूर बनकर रह जाएगा। किसान को अपनी उपज का न्यूनतम समर्थन मूल्य भी नहीं मिल पाएगा। श्रम विरोधी कानून में उद्योगपतियों को यह छूट दी गई है कि वह कभी भी, किसी भी कर्मचारी को निकाल सकता है और कर्मचारी न्यायालय में नहीं जा सकता। इस तरह के किसान विरोधी व श्रम विरोधी कानून देश के लिए घातक है। कांग्रेसजन किसानों व श्रमिकों के साथ इस कानून का विरोध पूरे देश में कर रहे हैं।