टीम इंडिया के 3 खतरनाक खिलाड़ी, Super-8 में उड़ा देंगे साउथ अफ्रीका की धज्जियां! मैदान पर उगलते हैं आग

टीम इंडिया के 3 खतरनाक खिलाड़ी, Super-8 में उड़ा देंगे साउथ अफ्रीका की धज्जियां! मैदान पर उगलते हैं आग


IND vs SA, Super 8 Match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज भारत की भिड़ंत साउथ अफ्रीका के साथ होगी. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया अपने विजय रथ को सुपर-8 राउंड में भी जारी रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. आइए, उन भारतीय खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं, जो इस अहम मुकाबले में अपने दमदार प्रदर्शन के बूते जीत दिला सकते हैं.

1. ईशान किशन

टीम इंडिया के ओपनिंग बल्लेबाज ईशान किशन का प्रदर्शन इस वर्ल्ड कप में अब तक कमाल का रहा है. ईशान किशन 4 मैचों में 202 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 176 रन बना चुके हैं. पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में ईशान किशन ने सिर्फ 44 गेंदों में 77 रनों की दमदार पारी खेली थी. ईशान किशन पावरप्ले में अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर मैच का रुख भारत की तरफ मोड़ सकते हैं. अहमदाबाद में टीम इंडिया को ईशान किशन से एक बार फिर धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

Add Zee News as a Preferred Source


ये भी पढ़ें- बड़े दिलवाले हैं हार्दिक पांड्या… अचानक Ex वाइफ नताशा को गिफ्ट किया करोड़ों का तोहफा, बेटे का रिएक्शन VIRAL

2. हार्दिक पांड्या

साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले मैच में हार्दिक पांड्या भारतीय टीम के लिए सबसे बड़े मैच विनर साबित हो सकते हैं. हार्दिक पांड्या के पास नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेलने का काफी अनुभव है. आईपीएल में हार्दिक गुजरात टाइटंस की ओर से खेलते हुए इस मैदान पर काफी क्रिकेट खेल चुके हैं. हार्दिक इस वर्ल्ड कप में भी बल्ले और गेंद दोनों से लगातार अहम योगदान दे रहे हैं. भारतीय टीम हार्दिक से साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी दमदार प्रदर्शन की उम्मीद करेगी.

ये भी पढ़ें- क्या IPL 2026 के बाद धोनी लेंगे संन्यास? CSK के CEO ने कर दिया दूध का दूध और पानी का पानी  

3. वरुण चक्रवर्ती

वरुण चक्रवर्ती साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों के लिए अबूझ पहेली साबित होते हैं. भारत की तरफ से क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट निकालने के मामले में वरुण चक्रवर्ती दूसरे नंबर पर हैं. वरुण चक्रवर्ती 8 मैचों में प्रोटियाज टीम के खिलाफ 22 विकेट निकाल चुके हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी वरुण चक्रवर्ती ने भारत की ओर से अब तक सर्वाधिक विकेट हासिल किए हैं. वरुण चक्रवर्ती 4 मैचों में कुल 9 विकेट निकाल चुके हैं.



Source link