वेस्टइंडीज खेमे में जिम्बाब्वे से उलटफेर का डर, कोच ने खिलाड़ियों को दी चेतावनी

वेस्टइंडीज खेमे में जिम्बाब्वे से उलटफेर का डर, कोच ने खिलाड़ियों को दी चेतावनी


होमखेलक्रिकेट

वेस्टइंडीज खेमे में जिम्बाब्वे से उलटफेर का डर, कोच ने खिलाड़ियों को दी चेतावनी

Last Updated:

Daren Sammy warner his team: वेस्टइंडीज के मुख्य कोच डैरेन सैमी ने टी20 विश्व कप के सुपर आठ में रविवार को होने वाले मैच से पहले अपने खिलाड़ियों को चेतावनी दी कि जिम्बाब्वे को किसी भी तरह कम मत समझो, वरना आप अपने लक्ष्य से भटक सकते हो. जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम जबरदस्त फॉर्म में है. उसने दो बड़े उलटफेर करते हुए सुपर-8 में जगह बनाई है.

Zoom

वेस्टइंडीज का सामना जिम्बाब्वे से होगा.

नई दिल्ली. जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम से टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक जबरदस्त फॉर्म देखने को मिला है. सिकंदर रजा की कप्तानी में खेल रही इस टीम ने टूर्नामेंट के पहले ही राउंड में दो बड़े उलटफेर कर सबको चौंकाते हुए सुपर-8 का टिकट कटाया. जिम्बाब्वे ने पहले खतरनाक ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाई और इसके बाद सह मेजबान श्रीलंकाई टीम को भी रौंद डाला. अपने ग्रुप में टॉपर बनकर और अजेय रहते हुए जिम्बाब्वे की टीम सुपर-8 में पहुंची है. उसकी उम्मीद वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने पहले सुपर-8 में मैच जीत की लय बरकरार रखने की होगी.

उलटफेर को फिर तैयार जिम्बाब्वे
23 फरवरी को होने वाले इस मुकाबले से पहले वेस्टइंडीज के मुख्य कोच डैरेन सैमी ने अपने खिलाड़ियों को चेतावनी दी कि जिम्बाब्वे को किसी भी तरह कम मत समझो, वरना आप अपने लक्ष्य से भटक सकते हो. सैमी ने कहा कि जिम्बाब्वे को ग्रुप बी में श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया जैसी बड़ी टीमों के साथ खेलने से उन्हें और ज्यादा प्रेरणा मिली होगी, इसी वजह से उन्होंने अपनी क्षमता से ज्यादा अच्छा प्रदर्शन किया और ग्रुप में टॉप पर रहे. जिम्बाब्वे की कोशिश टूर्नामेंट में एक और बड़ा उलटफेर करने की होंगी.

वेस्टइंडीज का सामना जिम्बाब्वे से होगा.

‘हल्के में मत लेना’
सैमी ने मैच से एक दिन पहले पत्रकारों से कहा, ‘ऐसा बहुत कम होता है कि सिर्फ टॉप टीमें ही आगे बढ़ें. मेरी टीम जानती है कि वह विश्व कप में खेल रही है. कल हमारा मुकाबला जिम्बाब्वे से है, फिर दक्षिण अफ्रीका से और उसके बाद भारत से.’ उन्होंने कहा, ‘हमारे सामने पिछले विश्व कप के दो फाइनलिस्ट हैं. अगर जीतना है तो सामने वाली चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा. किसी को हल्के में मत लो, किसी को कम मत समझो. अगर आप दूसरी चीजों पर ध्यान दोगे तो लक्ष्य से भटक सकते हो.’

सैमी ने जिम्बाब्वे के ग्रुप स्टेज में शानदार प्रदर्शन के बारे में कहा कि उन्हें वरीयता नहीं मिली थी, जिससे उन्हें अच्छा खेलने की प्रेरणा मिली. उन्होंने कहा, ‘जिम्बाब्वे ने वही किया जो उसे करना चाहिए था. अगर हमें वरीयता नहीं मिली होती या ऐसा कुछ होता और मैं देखता कि कोई प्रतिद्वंद्वी वहां खेलने जा रहा है तो मुझे भी प्रेरणा मिलती.’ सैमी ने कहा, ‘मुझे पूरा यकीन है कि जिम्बाब्वे ने उस टीम को देखकर प्रेरणा और हौसला पाया होगा और उसी तरह खेला होगा. लेकिन टीमों को वरीयता देने के मामले में मैं व्यवस्था की सोच भी समझता हूं. फैंस को भरोसा दिलाना जरूरी है.’

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें



Source link