खंडवा सांसद ने कंडे बनाए, इन्हीं से होली जलेगी: बुरहानपुर में ज्ञानेश्वर पाटील ने कहा- प्रदूषण कम होगा और पेड़ कटने से बचेंगे – Burhanpur (MP) News

खंडवा सांसद ने कंडे बनाए, इन्हीं से होली जलेगी:  बुरहानपुर में ज्ञानेश्वर पाटील ने कहा- प्रदूषण कम होगा और पेड़ कटने से बचेंगे – Burhanpur (MP) News




बुरहानपुर में खंडवा संसदीय सीट से सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने रविवार शाम कंडों से होली दहन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कंडों की होली से वायु प्रदूषण कम होता है और पेड़ों की कटाई रुकती है। सांसद पाटील ने बताया कि लकड़ी से होली जलाने पर जंगल कटते हैं, जिससे पर्यावरण को नुकसान होता है। इसके विपरीत, कंडों का उपयोग पेड़ों को कटने से बचाता है, जो हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने राजपुरा में स्वामी विवेकानंद समिति द्वारा हर साल कंडों की होली दहन किए जाने का जिक्र किया। सांसद ने आमजन से भी भविष्य में कंडों की होली जलाने का आग्रह किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने और अन्य भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने अपने हाथों से कंडे तैयार किए। सांसद ने जोर दिया कि कंडों का इस्तेमाल पर्यावरण संरक्षण में बड़ी मदद करेगा और इनसे निकलने वाला धुआं वातावरण को शुद्ध करता है। स्वामी विवेकानंद समिति के अध्यक्ष अमोल भगत ने बताया कि उनकी समिति पिछले 12 सालों से आमजन को कंडों की होली के प्रति जागरूक कर रही है और इसका दहन कर रही है।



Source link