Last Updated:
Virat Kohli congratulates Shikhar Dhawan on his marriage: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज विराट कोहली ने शिखर धवन को उनकी शादी की बधाई दी. शिखर धवन ने सोफी शाइन से दूसरी शादी रचाई है. धवन की शादी में रोहित शर्मा, युजवेंद्र चहल और सुरेश रैना जैसे क्रिकेटर ने शिरकत की.
विराट ने दी शिखर धवन को बधाई
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज शिखर धवन ने गर्लफ्रेंड सोफी शाइन से दूसरी शादी रचाई. धवन और सोफी पिछले दो साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. शिखर और सोफी की शादी में रोहित शर्मा, युजवेंद्र चहल, युवराज सिंह और सुरेश रैना जैसे क्रिकेटर भी पहुंचे. वहीं घरेलू और टीम इंडिया में एक साथ खेल चुके दिग्गज विराट कोहली ने भी अपने दोस्त शिखर धवन को सोशल मीडिया पर शादी की बधाई दी.
शिखर धवन ने अपने सोशल मीडिया पर हैंडल पर शादी की तस्वीरों को शेयर किया था. इस पर विराट कोहली ने कमेंट कर लिखा, “मुबारकां जट्ट जी.” इसके बाद फिर क्या था, विराट कोहली का ये मैसेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. कोहली के अलावा अजिंक्य रहाणे ने भी शिखर को नई शुरुआत के लिए बधाई दी.
विराट कोहली
निजी समारोह में विराट-सोफी ने रचाई शादी
शिखर धवन और सोफी शाइन ने शनिवार, 21 फरवरी को दिल्ली में एक निजी समारोह में सोफी शाइन से शादी की. इस फंक्शन में परिवार, दोस्त और कुछ पुराने साथी शामिल हुए. कोहली खुद समारोह में नहीं आ सके. यह धवन की दूसरी शादी है. 40 साल के धवन ने पहले 2012 में बॉक्सर आयशा मुखर्जी से शादी की थी. दोनों 2021 में अलग हो गए और 2023 में नौ साल की शादी के बाद तलाक हो गया. करीब तीन साल बाद धवन ने अपनी निजी जिंदगी में नए चैप्टर की शुरुआक की.
गब्बर के नाम से मशहूर धवन ने शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर में भारत के लिए 34 टेस्ट, 167 वनडे और 68 टी20 खेले. उन्होंने टेस्ट में 2315 रन, वनडे में 6793 और टी20 में 1759 रन बनाए और अपने समय में भारत के सबसे भरोसेमंद ओपनर रहे.
कौन हैं शिखर धवन की वाइफ सोफी शाइन?
सोफी शाइन का जन्म 1990 में आयरलैंड में हुआ था और उन्होंने क्रिकेट की दुनिया से अलग प्रोफेशनल रास्ता चुना. उन्होंने आयरलैंड में स्कूलिंग की, कैसलरॉय कॉलेज में पढ़ीं और फिर लिमरिक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मार्केटिंग और मैनेजमेंट की पढ़ाई की. सोफी ने कॉर्पोरेट करियर की शुरुआत एक मल्टीनेशनल कंपनी में प्रोडक्ट कंसल्टेंट के तौर पर की और बिजनेस में अपनी पहचान बनाई.
उनके करियर नई उड़ान तब मिली जब वे अबू धाबी में नॉर्दर्न ट्रस्ट कॉर्पोरेशन में वाइस प्रेसिडेंट बनीं और मार्च 2025 तक वहां रहीं. फाइनेंस सेक्टर के बाद सोफी ने स्पोर्ट्स फिलान्थ्रॉपी में कदम रखा. वे धवन की कंपनी दा वन स्पोर्ट्स में चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर बनीं और वहां स्ट्रैटेजिक और ऑपरेशनल काम देखती हैं.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें