छेड़ोगे तो छोड़ेगा नहीं! बुमराह ने पहले खाया चौका फिर अगली ही गेंद पर उड़ाया स्टंप

छेड़ोगे तो छोड़ेगा नहीं! बुमराह ने पहले खाया चौका फिर अगली ही गेंद पर उड़ाया स्टंप


होमखेलक्रिकेट

छेड़ोगे तो छोड़ेगा नहीं! बुमराह ने खाया चौका फिर अगली ही गेंद पर उड़ाया स्टंप

Last Updated:

Jasprit Bumrah Bowled Quinton de Kock: पारी के दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने साउथ अफ्रीकी ओपनर क्विंटन डिकॉक को एक शानदार डिलीवरी पर बोल्ड मारा. पिछली ही गेंद पर डिकॉक ने चौका जड़ा था, जिसका जवाब बुमराह ने शानदार अंदाज में दिया. बुमराह ने साउथ अफ्रीका को पहला झटका देकर टीम इंडिया को जबरदस्त शुरुआत दिलाई.

Zoom

बुमराह ने डिकॉक को मारा बोल्ड.

नई दिल्ली. साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 मैच में जसप्रीत बुमराह ने टीम इंडिया को जबरदस्त शुरुआत दिलाई. नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टॉस गंवाने के बाद टीम इंडिया ने पहले फील्डिंग करते हुए पावर प्ले में भी साउथ अफ्रीका पर शिंकजा कस दिया. अपना पहला ही ओवर लेकर आए जसप्रीत बुमराह ने खतरनाक क्विंटन डिकॉक को एक जबरदस्त गेंद पर कुछ इस अंदाज में बोल्ड मारा कि फैंस से खचाखच भरा स्टेडियम गूंज उठा. बुमराह ने पिछली गेंद पर चौका खाया था, जिसका बदला उन्होंने विकेट लेकर पूरा किया.

बुमराह की जबरदस्त गेंद और उड़ गए स्टंप
जसप्रीत बुमराह दूसरे ओवर में गेंदबाजी करने आए. शुरुआती तीन गेंदें शानदार डालने के बाद चौथी बॉल पर डिकॉक ने चौका जड़ दिया. ओवर की पांचवीं गेंद बुमराह ने अंदर आती हुई फेंकी, जिस पर डिकॉक के पैर तक नहीं हिले और बोल्ड हो गए. बुमराह ने क्रीज का इस्तेमाल करते हुए यह गेंद एंगल बनाते हुए फेंकी, जिससे डिकॉक के बल्ले का कोई संपर्क नहीं हुआ. डिकॉक की 7 गेंदों में 6 रन बनाकर आउट हुए. डिकॉक बुमराह के खिलाफ इस फॉर्मेट में जूझते नजर आए हैं. यह आठ पारियों में तीसरा मौका है, जब बुमराह ने डिकॉक का शिकार किया. डिकॉक 27 गेंदों के सामना करते हुए 29 रन बनाने में ही कामयाब हुए हैं. उनका औसत 9.66 का है, जबकि स्ट्राइक रेट 107.40 है.



Source link