टीकमगढ़ हाईवे पर महिला को दूध के टैंकर ने कुचला: भांजे के साथ गांव जाते समय बाइक से गिरी; मौके पर मौत – Tikamgarh News

टीकमगढ़ हाईवे पर महिला को दूध के टैंकर ने कुचला:  भांजे के साथ गांव जाते समय बाइक से गिरी; मौके पर मौत – Tikamgarh News




टीकमगढ़-झांसी हाईवे पर रविवार रात दिगौड़ा कस्बे में एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। पुलिस थाने के पास हुई इस घटना में बाइक से गिरी महिला को दूध के टैंकर ने कुचल दिया। यह हादसा रविवार शाम करीब 7:30 बजे हुआ। महिला अपने भांजे नीरज कुशवाहा (निवासी सिमरा) के साथ बाइक से अपने गांव गोपालपुरा जा रही थी। दिगौड़ा में बाइक अनियंत्रित होने से महिला सड़क पर गिर गई। इसी दौरान टीकमगढ़ की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार दूध के टैंकर ने महिला को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान हीराबाई कुशवाहा (27 वर्ष), पति अंकित कुशवाहा, निवासी गोपालपुरा, थाना देहात के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की सूचना पर दिगौड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और दूध के टैंकर को जब्त कर लिया। पुलिस ने मृतक महिला के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है और मामले की जांच में जुट गई है।



Source link