T20 World Cup 2026: साउथ अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस ने भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मैच में अपने बल्ले से जमकर आग उगली है. डेवाल्ड ब्रेविस ने टीम इंडिया के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को अपना रौद्र रूप दिखाया है. डेवाल्ड ब्रेविस ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 29 गेंद पर 45 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 3 छक्के शामिल रहे. इस दौरान डेवाल्ड ब्रेविस ने अपने एक बेहतरीन शॉट से दर्शकों को हैरान कर दिया.
वरुण चक्रवर्ती पर कहर बनकर टूटे डेवाल्ड ब्रेविस
डेवाल्ड ब्रेविस की पारी की एक खास बात दुनिया के नंबर 1 गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती के खिलाफ लगाया गया शानदार ‘नो लुक छक्का’ था. साउथ अफ्रीका की पारी के 9वें ओवर में, डेवाल्ड ब्रेविस ने वरुण चक्रवर्ती की चौथी गेंद पर कट शॉर्ट मारकर चौका लगाया. इसके बाद डेवाल्ड ब्रेविस ने अगली ही गेंद पर नो लुक छक्का लगाया. वरुण चक्रवर्ती ने गेंद स्टंप पर फेंकी और डेवाल्ड ब्रेविस ने इस पर नो लुक छक्का जड़ दिया. डेवाल्ड ब्रेविस के इस छक्के ने दर्शकों को हैरान कर दिया.
(@CricCrazyJohns) February 22, 2026
(@vmkvy95) February 22, 2026
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
डेवाल्ड ब्रेविस पावरप्ले में बैटिंग करने आए, जब साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम आउट हो चुके थे. जल्द ही डेविड मिलर भी उनके साथ आ गए, और प्रोटियाज का स्कोर 20/3 था. दोनों ने चौथे विकेट के लिए 97 रन की पार्टनरशिप की और साउथ अफ्रीका को एक अच्छे स्कोर की ओर बढ़ाया. साउथ अफ्रीका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 187 रन बनाए. साउथ अफ्रीका ने इस तरह भारत के सामने जीत के लिए 188 रनों का टारगेट रखा.