रायसेन जिले के सांची में एक विवाह समारोह में दूल्हा, दुल्हन को लेने के लिए हेलीकॉप्टर से पहुंचा। हेलीकॉप्टर देखने के लिए लोग जमा हो गए। विवाह गैरतगंज निवासी बोरवेल कारोबारी और समाजसेवी संतोष राय के छोटे बेटे अनुज राय का गुना जिले की सुभशा के साथ सांची के एक आलीशान होटल में संपन्न हुआ। तीन दिनों तक चले इस समारोह में पारंपरिक रस्मों और आधुनिक व्यवस्थाओं का संगम देखने को मिला। हल्दी, मेहंदी, संगीत और वरमाला जैसे सभी आयोजन भव्य अंदाज में हुए। रविवार को विदाई के समय सांची के पास आमखेड़ा हेलीपैड पर एक हेलीकॉप्टर तैयार खड़ा था। जैसे ही नवविवाहित जोड़ा हेलीकॉप्टर की ओर बढ़ा, सैकड़ों लोगों ने इस पल को अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया। सांची के इतिहास में यह पहली बार था जब ऐसी विदाई हुई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सांची थाना पुलिस बल तैनात रहा। दो तस्वीरें देखिए
विवाह में 40 लाख खर्च का अनुमान
हेलीकॉप्टर जब गैरतगंज पहुंचा, तो वहां भी लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय निवासियों के अनुसार, यह गैरतगंज के इतिहास में भी पहला अवसर था जब किसी दूल्हा-दुल्हन ने हेलीकॉप्टर से आगमन किया। इस भव्य शादी में लगभग 40 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है, जिसमें हेलीकॉप्टर का खर्च करीब 8 लाख रुपये बताया जा रहा है। यह आयोजन न केवल सांची बल्कि पूरे रायसेन जिले में चर्चा का केंद्र बन गया है।
Source link