Last Updated:
Jasprit Bumrah breaks Ashwin record: जसप्रीत बुमराह टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. बुमराह ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में महान स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का रिकॉर्ड तोड़ा. अश्विन ने 24 टी20 मैचों में 32 विकेट चटकाए थे. बुमराह साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन विकेट लेकर उनसे आगे निकल गए.
बुमराह ने ध्वस्त किया अश्विन का रिकॉर्ड
नई दिल्ली. स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टी20 वर्ल्ड कप में भारत के सबसे सफल बॉलर बन गए हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 मैच में बुमराह ने शानदार बॉलिंग दिखाते हुए तीन विकेट चटकाए और अश्विन का रिकॉर्ड तोड़ते हुए इस टूर्नामेंट में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बुमराह ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए टीम को जबरदस्त शुरुआत दिलाई. चार ओवर के स्पेल में बुमराह ने सबसे किफायती गेंदबाज करते हुए सिर्फ 15 ही रन दिए और विपक्षी टीम के टॉप ऑर्डर अर्शदीप के साथ मिलाकर तहस-नहस कर दिया.
About the Author
नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें