रीवा में बीच शहर युवक की पिटाई, VIDEO: दोस्त की बहन से अफेयर पर भड़का भाई; लाठी-डंडों से जमीन पर लिटाकर पीटा – Rewa News

रीवा में बीच शहर युवक की पिटाई, VIDEO:  दोस्त की बहन से अफेयर पर भड़का भाई; लाठी-डंडों से जमीन पर लिटाकर पीटा – Rewa News




रीवा शहर के शिल्पी प्लाजा के पीछे जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाहर रविवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक को बीच सड़क पर लाठी-डंडों से जमकर पीटा गया। घटना सेल्फी प्लाजा के पास की बताई जा रही है, जहां देखते ही देखते राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक का अपने दोस्त की बहन के साथ अफेयर चल रहा था। इसकी जानकारी जब युवती के भाई को लगी तो वह गुस्से में आपा खो बैठा। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक को पकड़ लिया और बीच सड़क पर ही मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि युवक को जमीन पर लिटाकर लाठी-डंडों से पीटा गया। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश दी, लेकिन खबर लिखे जाने तक किसी भी पक्ष ने थाने में औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा होने के कारण शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि यदि किसी पक्ष की ओर से शिकायत मिलती है तो विधि अनुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल स्थिति सामान्य बताई जा रही है।



Source link