सीधी जिले के ग्राम बढ़ौरा के पास NH-39 पर रविवार रात करीब 10 बजे जंगल से हाथियों का एक दल मुख्य मार्ग पर आ गया। हाथियों के सड़क पार करने के दौरान एहतियातन प्रशासन और वन विभाग ने लगभग डेढ़ घंटे तक यातायात रोक दिया। इससे मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और अनुमानित 300 से अधिक गाड़ियां जाम में फंस गईं। हाथी सड़क पार कर सीधी की दिशा में आगे बढ़ रहे थे प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हाथी सड़क पार कर सीधी की दिशा में आगे बढ़ रहे थे। वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए NH-39 के दोनों ओर लगभग 2-2 किलोमीटर तक बैरिकेडिंग कर दी। वाहनों को रोककर लोगों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की गई। वन विभाग बोले-हाथी के कारण विशेष सावधानी बरती वन विभाग चुरहट रेंज के रेंजर नवीन सिंह ने जानकारी दी कि जंगली और विशालकाय जानवर होने के कारण विशेष सावधानी बरती गई। उन्होंने कहा, “हम लगातार प्रयास कर रहे हैं कि आमजन को न्यूनतम असुविधा हो, लेकिन सुरक्षा सर्वोपरि है। हाथियों का दल सुरक्षित रूप से सड़क पार कर दूसरे छोर की ओर बढ़ गया है, अब मार्ग पूरी तरह खोल दिया गया है।” समाजसेवी ने कहा-धुएं से हाथियों का दल सुरक्षित हटाया जाम खुलने के बाद यातायात सामान्य हो गया। अधिकारियों ने चालकों को सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की सलाह दी। स्थानीय समाजसेवी प्रभात वर्मा ने बताया कि वन विभाग की टीम और स्वयंसेवकों ने भीड़ को नियंत्रित करने में सहयोग किया। समाजसेवी वर्मा के अनुसार, हाथियों को घनी आबादी वाले क्षेत्रों से दूर रखने के लिए पारंपरिक तरीकों का उपयोग किया गया। टीम ने लकड़ी में मसाला जलाकर नियंत्रित तरीके से धुआं और आग का सहारा लिया, जिससे हाथियों का दल सुरक्षित दिशा में आगे बढ़ सका।
Source link