अफ्रीका की जीत पर जश्न.. तिलमिलाए पाकिस्तानियों की सोशल मीडिया पर भड़ास, इरफान को क्यों किया ट्रोल?

अफ्रीका की जीत पर जश्न.. तिलमिलाए पाकिस्तानियों की सोशल मीडिया पर भड़ास, इरफान को क्यों किया ट्रोल?


IND vs SA: साउथ अफ्रीका ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में टीम इंडिया को शिकस्त देकर 2024 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल की हार का जख्म काफी हद तक भर लिया है. भारत को अफ्रीका ने 76 रन के बड़े अंतर से हराया और सेमीफाइनल के लिए मुश्किल खड़ी कर दी है. लेकिन इस जीत का जश्न साउथ अफ्रीका से ज्यादा पाकिस्तानियों के दिलों में देखने को मिल रहा है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम की हार हुई है, लेकिन ट्रोल पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान हो रहे हैं. इसके पीछे की इनसाइड स्टोरी हम आपको समझाते हैं. 

खुद नहीं जीत पा रहा पाकिस्तान

भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप स्टेज में हाईवोल्टेज मुकाबले में टक्कर हुई थी. इस मैच में भारत ने एकतरफा अंदाज में पाकिस्तान को रौंद दिया था. जिसके बाद से ही पाकिस्तानी फैंस सदमे में थे, लेकिन अब साउथ अफ्रीका की जीत की राहत उन्हें मिली है. भारत की हार के बाद सोशल मीडिया पर अफ्रीका की जीत का जश्न पाकिस्तान में ज्यादा मनता नजर आ रहा है. साथ ही इरफान पठान का पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जो उन्होंने पाकिस्तान की हार पर बनाया था. 

Add Zee News as a Preferred Source


इरफान ने उड़ाया था मजाक

इरफान पठान ने पाकिस्तान की हार पर टीम का मजाक उड़ाया था. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह ‘अफगान जलेबी’ गाने पर डांस कर रहे थे. कैप्शन में लिखा था, ‘फिर वही संडे.’ अब पाकिस्तानी यूजर्स इरफान का यही वीडियो शेयर कर उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘कोई ये इरफान को भेज दो.’

ये भी पढ़ें.. IND vs SA: शर्मनाक हार के बाद भी खिताब जीतेगा भारत, 15 साल पुराना संयोग दे रहा संकेत

सेमीफाइनल के लिए बढ़ी मुश्किलें

टीम इंडिया के आगे के सफर के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं. भारतीय टीम को अब सेमीफाइनल तक पहुंचने के लिए वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे दोनों के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी साथ ही रन-रेट को भी ध्यान में रखना होगा. 76 रन की बड़ी हार के चलते टीम इंडिया का रन-रेट -3 से भी नीचे पहुंच चुका है. अगला मुकाबला भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलने उतरेगी जहां अच्छे अंतर से जीत ही टीम इंडिया की नैया पार लगा सकती है. 





Source link