थप्पड़ का खौफनाक बदला! 10वीं के छात्र पर हमला, 30 सेकेंड में 27 बार घोंपा चाकू, CCTV में कैद वारदात

थप्पड़ का खौफनाक बदला! 10वीं के छात्र पर हमला, 30 सेकेंड में 27 बार घोंपा चाकू, CCTV में कैद वारदात


Last Updated:

Bhopal Crime News: एमपी के भोपाल के टीला जमालपुरा थाना क्षेत्र में गणेश चौक स्थित स्नूकर क्लब में 10वीं के छात्र पर दो नाबालिगों ने 30 सेकेंड में 27 बार चाकू से हमला कर दिया. घटना का सीसीटीवी 22 फरवरी को सामने आया. इस हमले में छात्र बहुत गंभीर हो गया. फिलहाल, घायल छात्र का अस्पताल में इलाज जारी है.

Zoom

Bhopal Crime News: राजधानी भोपाल के Teela Jamalpura थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. गणेश चौक स्थित स्नूकर क्लब में 10वीं कक्षा के एक छात्र पर दो नाबालिग आरोपियों ने फिल्मी अंदाज़ में ताबड़तोड़ हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि हमलावर महज 30 सेकेंड के भीतर छात्र पर 27 बार चाकू से वार कर मौके से फरार हो गए. घटना 15 फरवरी की बताई जा रही है, जबकि इसका सीसीटीवी फुटेज 22 फरवरी को सामने आया. फुटेज में दो नाबालिग क्लब में घुसते दिखाई देते हैं और सीधे छात्र पर हमला कर देते हैं.

हमले में छात्र के हाथ में 10 से ज्यादा गहरे कट लगे हैं, जबकि उसकी दो उंगलियां भी कट गईं. कंधे और पीठ पर भी गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं. घायल छात्र को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है.

पुलिस कर रही जांच
पुलिस जांच में सामने आया है कि हमलावर और पीड़ित एक ही कोचिंग संस्थान में साथ पढ़ते हैं. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पुराने विवाद में कथित रूप से थप्पड़ मारने की घटना के बदले की भावना से इस हमले को अंजाम दिया गया. पुलिस ने फिलहाल मामले में साधारण धाराओं में एफआईआर दर्ज की है. अधिकारियों का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद धाराओं में बढ़ोतरी की जा सकती है. इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें



Source link