उमरिया जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान बड़ी अनियमितता सामने आई है। पूजा वेयरहाउस में 48 ट्रकों से कुल 144 क्विंटल धान कम पाया गया। शिकायत के बाद खाद्य विभाग की जांच में यह गड़बड़ी उजागर हुई। जिले में 1 दिसंबर से 20 जनवरी तक समर्थन मूल्य पर धान की खरीद हुई थी। विभिन्न खरीदी केंद्रों से धान को पूजा वेयरहाउस में भंडारित किया गया था। परिवहन और तौल प्रक्रिया के दौरान संदेह होने पर जांच की गई, जिसमें 48 ट्रकों में 144 क्विंटल धान कम पाया गया।
खाद्य अधिकारी रोहित सिंह ने सोमवार को बताया कि मामले में पूजा वेयरहाउस प्रबंधन को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। वेयरहाउस के तौल कांटे को सील कर दिया गया है। नापतोल विभाग को भी तौल कांटे में खराबी और संभावित लापरवाही के संबंध में कार्रवाई के लिए पत्र भेजा गया है। खाद्य अधिकारी के अनुसार, कम पाए गए 144 क्विंटल धान की भरपाई वेयरहाउस प्रबंधन से की जाएगी।
Source link