क्रिस्टियानो रोनाल्डो, एक ऐसा फुटबॉलर जिसने फुटबॉल जगत में अपना एक अलग युग तैयार किया. लेकिन अगर हम आपको ऐसी महिला फुटबॉलर के बारे में बताएं जिसने रोनाल्डो से भी ज्यादा नॉकआउट गोल दागे हैं. दिलचस्प बात है कि ये महिल क्रिकेटर भी रही और पहले फुटबॉल जगत में नाम कमाया और फिर क्रिकेट की दुनिया में डंका पीटा. ये हैं एलिस पेरी जिनकी बहुमुखी प्रतिभा की मिसाल दुनिया के बड़े-बड़े दिग्गज भी देते हैं. ऑस्ट्रेलिया की इस स्टार खिलाड़ी ने वह कारनामा कर दिखाया है, जिसके लिए महान फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो तरसते रह गए. फीफा वर्ल्ड कप के नॉकआउट स्टेज में गोल करना.
एलिस पेरी ऑस्ट्रेलिया की उन चुनिंदा एथलीटों में से हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दो अलग-अलग खेलों में नाम कमाया. उन्होंने क्रिकेट और फुटबॉल में अपने देश का प्रतिनिधित्व किया है. एक तरफ क्रिकेट के मैदान पर उन्होंने अपनी स्विंग और बल्लेबाजी से दुनिया को झुकाया, वहीं फुटबॉल के मैदान पर ‘मैटिल्डास’ (ऑस्ट्रेलियाई महिला फुटबॉल टीम) की जर्सी पहनकर अपनी रफ्तार और सटीकता का लोहा मनवाया.
रोनाल्डो से कैसे हैं आगे?
पेरी, रोनाल्डो से भी आगे हैं. ये बात सुनकर भले ही आपको हैरानी होगी लेकिन इसकी गवाही आंकड़े देते हैं. साल 2011 में जर्मनी में आयोजित फीफा महिला विश्व कप के दौरान पेरी ने इतिहास रचा था. स्वीडन के खिलाफ खेले गए क्वार्टर फाइनल मैच में, भले ही ऑस्ट्रेलिया को 1-3 से हार झेलनी पड़ी, लेकिन पेरी ने एक ऐसा ‘जादुई गोल’ किया जो आज भी फुटबॉल प्रेमियों की यादों में ताजा है. पेरी ने डी-बॉक्स के ठीक बाहर से एक बेहतरीन ‘साइड-फुट डिपर’ शॉट लगाया, जो गोलकीपर के ऊपर से होता हुआ सीधे नेट के भीतर जा समाया.
5 वर्ल्ड कप में तरसते रह गए रोनाल्डो
दिलचस्प बात है कि फुटबॉल के किंग क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने करियर में पांच विश्व कप (2006, 2010, 2014, 2018 और 2022) खेल चुके हैं, लेकिन वे विश्व कप के नॉकआउट चरण में एक भी गोल नहीं कर पाए हैं. पेरी आज भी आखिरी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैं, जिन्होंने फीफा वर्ल्ड कप क्वार्टर फाइनल में गोल किया था. पेरिस क्रिकेट की ‘गोल्डन गर्ल’ साबित हुईं. 2014 में फुटबॉल को अलविदा कहने के बाद पेरी ने अपना पूरा ध्यान क्रिकेट पर लगाया और रिकॉर्ड्स के अंबार लगाए.
ये भी पढ़ें… IND vs SA मैच में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, Tristan Stubbs ने फील्डिंग में रचा इतिहास
पेरी की सफलताएं
टी20 वर्ल्ड कप जीत: उन्होंने 2010, 2012, 2014, 2018, 2020 और 2023 में ऑस्ट्रेलिया को विश्व चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई.
वनडे वर्ल्ड कप: वह दो बार की वनडे विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रही हैं.
एशेज की रानी: 2014 और 2015 की महिला एशेज में उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुना गया.