Last Updated:
12th Board Biology Exam: छात्रा कुमकुम मरावी ने लोकल 18 से कहा कि पेपर से पहले काफी डर लग रहा था. थोड़ी नर्वस थी लेकिन जैसे ही क्वेश्चन पेपर हाथ में आया और प्रश्न देखे, तब राहत की सांस ली. समय रहते सारे प्रश्न हल कर दिए थे.
जबलपुर. मध्य प्रदेश बोर्ड की 12वीं क्लास का आज (सोमवार) बायोलॉजी सब्जेक्ट का पेपर था. जबलपुर में एग्जाम देकर बाहर निकले छात्रों के चेहरे खिले दिखे. छात्रों का कहना है कि अब तक हुए सभी पेपरों में बायो का प्रश्नपत्र सबसे आसान रहा. सभी सवाल सिलेबस के भीतर से पूछे गए और पिछले साल के प्रश्नपत्रों से भी कई सवाल दोहराए गए. अधिकांश परीक्षार्थियों ने तय समय से पहले ही पेपर पूरा कर लिया. लोकल 18 से बातचीत में स्टूडेंट्स ने कहा कि अच्छी तैयारी करने वालों के लिए यह पेपर स्कोरिंग साबित होगा.
स्टूडेंट पूजा शर्मा ने लोकल 18 से कहा कि बायो का एग्जाम काफी अच्छा गया. काफी सरल पेपर आया था जैसा सोचा था, वैसा ही पेपर आया. पिछले तीन सालों में पूछे गए प्रश्न ही पेपर में अधिकतर आए. इसके अलावा कुछ इंपोर्टेंट प्रश्न पढ़ाए गए थे. वह प्रश्न भी पूछे गए. पेपर हल करने के लिए काफी समय मिला था. एग्जाम के तीन घंटे के 10 मिनट पहले ही पेपर सॉल्व हो गया था. किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हुई, न ही कोई प्रश्न आउट ऑफ सिलेबस आया. ओवरऑल पेपर काफी सरल और शानदार आया.
एग्जाम के पहले नर्वस, प्रश्न देखते ही ली राहत की सांस
स्टूडेंट कुमकुम मरावी ने कहा कि एग्जाम के पहले काफी डर लग रहा था. थोड़ी नर्वस थी लेकिन जैसे ही क्वेश्चन पेपर हाथ में आया और क्वेश्चन देखे, तब मन गदगद हो गया. काफी खुशी हुई. समय रहते सारे प्रश्न सॉल्व किए. दो क्वेश्चन डायग्राम के पूछे गए थे, जिसे अच्छे तरीके से किया. स्टूडेंट साक्षी सोनी ने कहा कि उनका भी एग्जाम बहुत अच्छा गया. पेपर से पहले काफी तैयारी कर रखी थी. उसी के मुताबिक प्रश्न पूछे गए, इसीलिए कोई भी दिक्कत पेपर के दौरान नहीं हुई. एग्जाम के कारण रात में जल्दी सो रहे हैं. सुबह तीन बजे उठकर रिवीजन किया था, जिसका काफी फायदा एग्जाम के दौरान मिला.
अभी तक के सारे पेपर में सबसे ईजी रहा बायो का पेपर
स्टूडेंट पलक रजक ने कहा कि पेपर देने के बाद सारे फ्रेंड से बातचीत हुई. सभी का एग्जाम काफी अच्छा गया. बायो का पेपर काफी ईजी आया था. किसी भी स्टूडेंट को शायद ही डाउट हो. जिस स्टूडेंट्स ने भी तैयारी के दौरान पिछले साल के प्रश्नपत्र अच्छे से हल किए होंगे, उन स्टूडेंट्स को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं हुई होगी. उनके हिसाब से अभी तक के सारे प्रश्नपत्रों में बायो का पेपर काफी ईजी था.
About the Author
राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.