इंदौर में निजी हॉस्टल पर छापा: 23 युवक जुआ खेलते पकड़े, 26 मोबाइल-6 बाइक सहित 5.50 लाख जब्त – Indore News

इंदौर में निजी हॉस्टल पर छापा:  23 युवक जुआ खेलते पकड़े, 26 मोबाइल-6 बाइक सहित 5.50 लाख जब्त – Indore News




इंदौर के भंवरकुआ क्षेत्र स्थित एक निजी हॉस्टल में जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस ने छापेमार कार्रवाई करते हुए करीब दो दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को यहां लंबे समय से जुआ संचालित होने की शिकायतें मिल रही थीं। आसपास छात्र-छात्राएं किराए से रहते हैं, जिससे क्षेत्र में असामाजिक गतिविधियों को लेकर चिंता बनी हुई थी। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। भंवरकुआ थाना के टीआई राजकुमार यादव और उनकी टीम ने गणेश नगर स्थित एक निजी हॉस्टल पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान अंदर 23 युवक ताश के पत्तों पर दांव लगाते हुए मिले। पुलिस के मुताबिक यह जुआ अड्डा भोला कोचले, हरिओम जादौन और समाधान झुमड़े द्वारा संचालित किया जा रहा था। ये आरोपी पकड़े गए पुलिस ने मौके से राकेश झाकरे, रितेश राठौर, पवन पंवार, राजेश नरवरिया, सुनील रमेश राठौर, सुनील जगदीश राठौर, अनिल राठौर, विक्रम राठौर, भरत नाथ, रमेश यादव, मुकेश राठौर, श्याम सुनाने, भरत राठौर, श्यामलाल, मुकेश कौशल, कपिल यादव, राकेश पंवार, हिम्मत सिंह और उमेश तंवर सहित कुल 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया। साढ़े पांच लाख नकद और वाहन जब्त पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब साढ़े पांच लाख रुपए नकद, छह बाइक और 26 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि अधिकांश आरोपी नौकरीपेशा हैं और रविवार होने के चलते जुआ खेलने पहुंचे थे। पुलिस के अनुसार हर शनिवार और रविवार यहां बड़े स्तर पर जुआ की बैठक आयोजित होती थी।
बाइक रैली निकालने पर आयोजक पर कार्रवाई आजाद नगर पुलिस ने बिना अनुमति बाइक रैली निकालने के मामले में युवराज पुत्र शिलादित्य निवासी ग्राम जामनिया के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई की है। रैली के कारण क्षेत्र में ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई थी। पुलिस के अनुसार डेली कॉलेज परिसर के बाहर बड़ी संख्या में बाइक राइडर्स रैली के लिए रेडी पोजीशन में खड़े थे। इसके बाद रैली कॉलेज से निकलकर चौराहे तक पहुंची, जहां यातायात प्रभावित हुआ और जाम लग गया। मौके पर मौजूद बाइकर्स ने पुलिस को बताया कि यह रैली “इंडिया बाइक बिक” के नाम से आयोजित की गई थी, जिसका आयोजन युवराज द्वारा किया गया था। रैली डेली कॉलेज से सीधे जामनिया तक प्रस्तावित थी। पुलिस के मुताबिक युवराज हर सप्ताह विभिन्न पिकनिक स्पॉट पर ट्रैकिंग और राइडिंग के लिए युवाओं को आमंत्रित करते हैं। हालांकि इस बार निकाली गई रैली के लिए थाने से किसी भी प्रकार की अनुमति नहीं ली गई थी। इस संबंध में टीआई लोकेश भदौरिया ने बताया कि बिना अनुमति सार्वजनिक रैली निकालना नियमों का उल्लंघन है, इसलिए युवराज के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में इस तरह के आयोजनों के लिए पूर्व अनुमति अनिवार्य होगी।



Source link