गुना में मजदूर ने फांसी लगाकर किया सुसाइड: पत्नी और बच्चे बाहर सोते रहे, ससुर बोले- दामाद ने किसी परेशानी का जिक्र नहीं किया – Guna News

गुना में मजदूर ने फांसी लगाकर किया सुसाइड:  पत्नी और बच्चे बाहर सोते रहे, ससुर बोले- दामाद ने किसी परेशानी का जिक्र नहीं किया – Guna News




गुना के कैंट इलाके के सकतपुर में एक मजदूर ने फांसी लगाकर सुसाइड कर ली। उसकी पत्नी और बच्चे बाहर सो रहे थे। उसने पोर्च के एंगल पर रस्सी से फंदा बनाया और उस पर झूल गया। जिला अस्पताल में आज सुबह शव का पोस्टमार्टम किया गया। जानकारी के अनुसार दौलतराम पटेलिया उम्र 35 पुत्र पूनम सिंह सकतपुर में अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहते थे। उनके माता पिता गुजरात में मजदूरी करने गए हुए हैं। दौलतराम खुद उमरी इलाके में मजदूरी करते थे। सोमवार शाम को वह रोजाना की तरह घर आए। सभी लोग खाना खा पीकर सो गए। रात में दौलतराम पोर्च में गए और एंगल पर रस्सी से फंदा बनाकर सुसाइड कर लिया। रात लगभग चार बजे जब पत्नी की नींद खुली और पति पलंग पर नहीं दिखे तो उन्होंने अंदर जाकर देखा। वहां पोर्च में पति फंदे पर लटके हुए मिले। पत्नी ने अपने पिता खदान सिंह को सूचना दी। वो सकतपुर पहुंचे और कैंट पुलिस को भी सूचना दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पीएम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम किया गया। दौलतराम के ससुर खदान सिंह ने बताया कि उनके दामाद ने कभी किसी तरह की परेशानी का जिक्र नहीं किया। सभी लोग अच्छे से रह रहे थे। उसने ये कदम क्यों उठाया, यह समझ नहीं आ रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।



Source link