पत्नी ने छोड़ा साथ तो किया कुल्हाड़ी से हमला: एक पैर में चोट, भोपाल रेफर, आरोपी पति गिरफ्तार – narmadapuram (hoshangabad) News

पत्नी ने छोड़ा साथ तो किया कुल्हाड़ी से हमला:  एक पैर में चोट, भोपाल रेफर, आरोपी पति गिरफ्तार – narmadapuram (hoshangabad) News




नर्मदापुरम के माखननगर के ग्राम बनखेड़ी में मिर्ची तोड़ रही 38 साल की महिला पर पति ने कुल्हाड़ी से हमला किया। हमले में पत्नी के एक पैर में चोट आई। उसे गंभीर हालत में नर्मदापुरम जिला अस्पताल लाया गया। चोट ज्यादा होने से उसे भोपाल रेफर किया गया। घटना सोमवार शाम करीब 5 बजे की है। जब महिला खेत में मिर्ची तोड़ने की मजदूरी कर रही थी। पुलिस के मुताबिक घायल महिला चंदा केवट पति सीताराम केवट निवासी ग्राम बुधनी है। पत्नी पहले उसके पति के साथ रहती थी। महिला अपने पति को छोड़ दो-तीन साल से दूसरे गांव में एक अन्य व्यक्ति के साथ रहने लगी। पति सीताराम को इस बात से आपत्ति थी। जिसके चलते सोमवार को जब उसकी पत्नी ग्राम बनखेड़ी में एक खेत में मिर्ची तोड़ने की मजदूरी कर रही थी। तभी आरोपी पति ने मौके पर पहुंचकर उसके दोनों पैरों पर कुल्हाड़ी से हमला किया। जिससे एक पैर में अधिक चोटें आई। उसे पहले माखननगर ले जाया गया। खून अधिक बहने से उसे जिला अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रैफर किया गया। माखननगर थाना प्रभारी अनूप कुमार उइके ने बताया महिला और पति दोनों अलग अलग रहते है। खेत में मिर्ची तोड़ने के दौरान उसके पति ने कुल्हाड़ी से हमला किया। एक पैर में अधिक चोट आई है। आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज गिरफ्तार कर लिया है।



Source link