Last Updated:
SA vs AUS: क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) ने आगामी 2026/27 घरेलू सत्र के लिए पुरुष सीनियर टीम का कार्यक्रम जारी कर दिया है. प्रोटियाज मेंस टीम के लिए यह एक अहम साल है क्योंकि उन्हें आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप टाइटल डिफेंड करना है. अपने व्यस्त घरेलू सीजन के दौरान साउथ अफ्रीका की टक्कर ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश और इंग्लैंड से होनी है.
ऑस्ट्रेलिया vs साउथ अफ्रीका
मेलबर्न: ऑस्ट्रेलिया तीन टेस्ट मैच और इतने ही एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के लिए इस साल सितंबर अक्टूबर में दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगा. पिछले साल जून में लॉर्ड्स में दक्षिण अफ्रीका की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जीत के बाद दोनों टीम पहली बार टेस्ट मैच खेलेंगी. दक्षिण अफ्रीका ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप जीतकर 37 साल में पहली बार कोई बड़ी ट्रॉफी जीती थी.
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को बताया कि एकदिवसीय मैच 24 सितंबर को डरबन में, 27 सितंबर को जोहानिसबर्ग में और 30 सितंबर को पोटचेफस्ट्रूम में खेले जाएंगे. इसके बाद 3-4 अक्टूबर को पोटचेफस्ट्रूम में दो दिवसीय अभ्यास मैच खेला जाएगा.
पहला टेस्ट मैच नौ अक्टूबर को डरबन में शुरू होगा. दूसरा टेस्ट मैच 18 अक्टूबर से गकेबरहा (पूर्व में पोर्ट एलिजाबेथ) में और तीसरा और अंतिम टेस्ट मैच 27 अक्टूबर से केपटाउन के न्यूलैंड्स में खेला जाएगा.
About the Author
अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें