स्वाद और सेहत का राजा है ये अचार, तेल में नहीं पानी से होता है तैयार, बनने पर तुरंत खाएं, सालभर रखें

स्वाद और सेहत का राजा है ये अचार, तेल में नहीं पानी से होता है तैयार, बनने पर तुरंत खाएं, सालभर रखें


Last Updated:

Oilless Pickle Recipe: अचार का चटपटा टेस्ट तो खूब पसंद आता है, लेकिन तेल में बने अचार सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं. ऐसे में अब आप पानी से अचार बना सकते हैं. सबसे खास बात ये कि इस अचार को तुरंत खाया जा सकता है. स्वाद और सेहत दोनों के लिए ये अचार बेस्ट माना जाता है. मध्य प्रदेश के रीवा की ये रेसिपी बहुत लोग अपना चुके हैं. आप भी ट्राई करें…

Gajar Mooli Achar Recipe: अचार बिना भारतीय खाने का मजा कहां? अचार साधारण से साधारण व्यंजन में भी खट्टापन, तीखापन और कुरकुरापन जोड़ता है. जाती सर्दी और आती गर्मी के मौसम में गाजर, मूली का अचार लोगों की जुबां पर चढ़ा हुआ है. खासकर गाजर-मूली का ये अचार झटपट तैयार हो जाता है. इसमें लंबे समय तक देखभाल की आवश्यकता नहीं होती. यह पराठे, दाल-चावल या यहां तक ​​कि सादी रोटी के साथ भी बहुत अच्छा लगता है.

सबसे अच्छी बात ये कि इसे तैयार होने के तुरंत बाद ही खाया जा सकता है. अमूमन अचार बिना तेल के नहीं बन पाता. तेल की वजह से उसका चटपटा टेस्ट बरकरार रहता है. लेकिन, कई बार तेल सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है. ऐसे में अब आप पानी में मूली और गाजर से बने इस अचार को बना सकते हैं. ये इस रेसिपी की सबसे खास बात है. साथ ही सालभर के लिए स्टोर भी कर सकते हैं. जानें बनाने का तरीका…

अचार बनाने की सामग्री
गाजर: 2 मध्यम आकार की, पतली स्टिक में कटी हुई
मूली: 1 मध्यम आकार की, पतली स्टिक में कटी हुई
हरी मिर्च: 3-4, लंबाई में चीरी हुई
राई: 2 छोटे चम्मच
लहसुन: 7-8 (ऑप्शनल है)
अदरक: टुकड़ (ऑप्शनल)
पीली सरसों: 2 छोटे चम्मच
मेथी: आधा छोटा चम्मच
सौंफ: 1 छोटा चम्मच
साबुत कलौजी: 1 छोटा चम्मच (ऑप्शनल है)
हल्दी पाउडर: ½ छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर: 1 छोटा चम्मच (स्वादानुसार)
नमक: 1½ छोटे चम्मच (या स्वादानुसार)
सरसों का तेल: 1 बड़े चम्मच
नींबू का रस: 2 बड़े चम्मच (वैकल्पिक, अतिरिक्त खट्टेपन के लिए)

पानी वाले मूली-गाजर के अचार की रेसिपी

  • सबसे पहले मूली और गाजर को छीलकर धो कर सुखा लें.
  • अब इन्हें लंबा या गोल मनचाहे आकार में काट लें.
  • साथ ही हरी मिर्च को भी लंबा-लंबा काट लें.
  • अब इन्हें सारी चीजों को प्लेट में फैलाकर रख लें.
  • तीनों चीजें हल्का सा भून लें, फिर राई, पीली सरसों और मेथी के दाने को कूटकर ग्राइंडर में दरदरा पीस लें.
  • एक कढ़ाई में पानी गर्म करें. उसमें गाजर-मूली और हरी मिर्च डालकर दो मिनट तक गर्म कर लें. ज्यादा न उबालें.
  • फिर तीनों सब्जियों को छानकर एक बउल में निकाल लें.
  • अब इनमें सभी मसाले डालकर हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, सौंफ, पिसी राई, पीली सरसों, नमक और ऊपर से सरसों का तेल डालकर किसी बड़े चम्मच की मदद से अच्छी तरह मिलाएं. ध्यान रखें अचार में हाथ बिल्कुल भी न लगाएं.
  • अब कांच के जार में मसाले मिक्स गाजर, मूली और हरी मिर्च को डाल दें. लहसुन अदरक पसंद है तो डाल सकते हैं.
  • फिर साथ ही पानी को उबालकर ठंडा कर लें और छानकर जार में भर दें. ध्यान रहे पानी में एक चुटकी नमक और हल्दी जरूर डालें.
  • साथ ही कूटी और पिसी पीली सरसों और राई को मिला दें. ऊपर से कलौंजी डालकर मिला दें. पसंद हो तो साथ ही स्प्रिंग अनियन भी डाल सकते हैं.
  •  आप इस अचार को ढक्कन बंद कर तीन से चार दिन के लिए छोड़ दें. फिर ये खाने के लिए लाजवाब स्वाद हो जाएगा. ताजा खाने में भी अच्छा लगता है.
  • अगर आप इस अचार को सालभर के लिए स्टोर करना चाहती हैं तो इसमे दो चम्मच व्हाइट विनेगर डाल दें, जिससे ये प्रिजर्व हो जाए.
  • अतिरिक्त खट्टापन के लिए, नींबू का रस छिड़कें और फिर से मिलाएं. इससे ताजगी बढ़ती है और मूली के मीठे स्वाद जैसे स्वाद को संतुलित करता है.
  • अचार को कमरे के तापमान पर 1-2 घंटे के लिए रख दें. इससे सब्जियां मसालों को अच्छी तरह सोख लेंगी. अचार तुरंत खाने के लिए तैयार है. हालांकि एक दिन रखने पर इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है.
  • यह अचार पराठे, दाल-चावल या यहां तक ​​कि सादी रोटी के साथ भी बहुत अच्छा लगता है. सबसे अच्छी बात ये कि इसे तैयार होने के तुरंत बाद ही खाया जा सकता है, जो उन लोगों के लिए एकदम सही है जो बिना इंतजार किए घर का बना अचार खाना चाहते हैं.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें



Source link