पन्ना में विस्फोटक से गाय का जबड़ा फटा: शिकारियों ने जंगल और खेत की सीमा पर लगाए थे, ग्रामीण ने की कार्रवाई की मांग – Panna News

पन्ना में विस्फोटक से गाय का जबड़ा फटा:  शिकारियों ने जंगल और खेत की सीमा पर लगाए थे, ग्रामीण ने की कार्रवाई की मांग – Panna News




पन्ना के तमगढ़ गांव में मंगलवार को जंगली जानवरों के शिकार के लिए लगाए गए विस्फोटक की चपेट में आने से एक गाय से घायल हो गई। धमाके में गाय का जबड़ा फट गया, जिससे गांव में आक्रोश फैल गया। जानकारी के अनुसार अज्ञात शिकारियों ने जंगल और खेत की सीमा पर देसी विस्फोटक और घातक तार छिपा रखे थे। चारा चरते समय गाय का मुंह विस्फोटक से टकराया और जोरदार धमाका हो गया। आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और गाय को खून से लथपथ हालत में पाया। ग्रामीणों ने कराया उपचार, प्रशासन को दी सूचना ग्रामीणों ने घायल गाय को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाकर निजी स्तर पर इलाज शुरू कराया और वन विभाग और प्रशासन को सूचना दी। लोगों का आरोप है कि इलाके में लंबे समय से अवैध शिकार गिरोह एक्टिव है, जिससे वन्यजीवों के साथ पालतू मवेशियों और किसानों की सुरक्षा भी खतरे में है। गश्त बढ़ाने और कार्रवाई की मांग ग्रामवासी आचार्य ने कहा कि गश्त के नाम पर केवल औपचारिकता हो रही है और ऐसे जाल कभी भी किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। ग्रामीणों ने दोषियों की गिरफ्तारी, जांच और खेत-जंगल की सीमा पर निगरानी बढ़ाने की मांग की है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और वन विभाग से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने जंगली इलाकों और खेतों की सीमा पर गश्त बढ़ाने तथा अवैध विस्फोटक और तार बिछाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी अभियान चलाने की भी अपील की है।



Source link