शाजापुर जिले के सुनेरा थाना क्षेत्र के मोलटा गांव में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे आपसी विवाद के दौरान एक व्यक्ति घायल हो गया। सूचना मिलने पर सुनेरा पुलिस ने डायल 112 की मदद से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। घायल व्यक्ति की पहचान रामचंद्र के रूप में हुई है। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर अरुण पाटीदार ने बताया कि उसकी हालत स्थिर है। फिलहाल उसकी स्थिति सामान्य बनी हुई है। पुलिस के अनुसार, विवाद में एक और व्यक्ति के घायल होने की सूचना मिली थी, हालांकि वह जिला अस्पताल नहीं पहुंचा। सुनेरा थाना प्रभारी अंकित मुकाती ने जानकारी दी कि इस मामले में अभी तक किसी भी पक्ष ने कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
Source link