Last Updated:
भोपाल में आयोजित हुई किसान महाचौपाल पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के जमाने में भारत की छवि दुनिया में सांप संपेरों की और पिछड़े देश की बनी थी. आज भारत तेजी के साथ प्रगति कर रहा है और चौथी अर्थव्यवस्था बन चुका है.
मोहन यादव
Mohan Yadav On Rahul Gandhi: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कांग्रेस द्वारा किसान महाचौपाल आयोजित की गई, जिसमें कांग्रेस राहुल गांधी ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने सरकार को खुला चैलेंज दिया है कि अगर दम है, तो सरकार ट्रेड डील रद्द करके दिखाए. वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है.
राहुल गांधी के भोपाल में किसान महाचौपाल करने पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस को समझना चाहिए कि किसानों के हित की जितनी योजना चल रही हैं वो पीएम मोदी ने शुरू की हैं. दुनिया का पहला नदी जोड़ो अभियान मध्यप्रदेश के अंदर हुआ है. किसान पंचायत में राहुल गांधी पीएम मोदी और मध्य प्रदेश सरकार को धन्यवाद दें. जब हम पार्वती कालीसिंध चंबल योजना के माध्यम से राजस्थान के सूखे जिले और एमपी में सिंचाई की 70000 करोड़ की योजना मंजूर की है. उत्तर प्रदेश के साथ केन बेतवा नदी जोड़ो अभियान से दोनों राज्यों का बुंदेलखंड हरा भरा होगा. कांग्रेस कोई एक योजना का नाम बता दे.
कांग्रेस के जमाने में देश की सांप-संपेरों की छवि बनी: मोहन यादव
मोहन यादव ने कहा कि पहले उनके जमाने में भारत की छवि दुनिया में सांप संपेरों की और पिछड़े देश की बनी थी. ये पाप कांग्रेस के माथे पर है. आज दुनिया के सामने सीना चौड़ा कर भारत चौथी अर्थव्यवस्था बना है. ये मोदी जी की मेहनत है. जनता की ताकत है. किसानों का आशीर्वाद है. किसान कल्याण की भावना मोदी जी की सरकार के माध्यम से सभी वर्गों को आगे बढ़ाने का काम हुआ है. पहली बार ऐसा हुआ है कि भारत किसी एक देश पर निर्भर नहीं है. किसानों के हित में करीब तीस देशों से एमओयू किया है. ये मोदी जी ही कर सकते हैं. कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए. उनके समय में विदेश से अनाज लाकर खाना पड़ता था. कांग्रेस के नेताओं के पुराने दिन याद करके दुख होता है. पहले मध्यप्रदेश में लगभग साढ़े सात लाख यात्रा का सिंचाई रकबा था. आज दो साल में ये 10 लाख हत्या से ऊपर मध्य प्रदेश में हो गया है.
मोहन यादव ने कहा कि चाहे इंदिरा गांधी हो या नेहरू जी या राजीव गांधी. लंबी परंपरा है एक वंश की, जिसने शासन तो किया. लेकिन गरीब-गरीब होता गया. किसान कंगाल होता गया. देश बदहाल होता गया. क्या वो देश से माफी मांगेंगे?
पीएम मोदी की तारीफ में कही ये बात
पीएम मोदीजी के चेहरे में क्या है यह देश की जनता जानती है इसलिए आजादी के बाद पहली बार देश में तीसरी बार एक ऐसे व्यक्ति को प्रधानमंत्री के रूप में देश देख रहा है, जिसने सिर्फ जनता का कल्याण किया.