खुरई में नवविवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला: एक दिन पहले पड़ोसी युवक के प्रताड़ित करने पर शिकायत की थी – Bina News

खुरई में नवविवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला:  एक दिन पहले पड़ोसी युवक के प्रताड़ित करने पर शिकायत की थी – Bina News




खुरई में मंगलवार शाम एक 19 साल की नवविवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। परिवार वालों का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले एक युवक की मानसिक प्रताड़ना और पुलिस की ढिलाई से परेशान होकर महिला ने यह आत्मघाती कदम उठाया। जान देने से पहले महिला ने थाने जाकर आरोपी के खिलाफ शिकायत भी की थी। जानकारी के मुताबिक, मृतका आरती आदिवासी का पड़ोस के ही रोहित नाम के युवक से प्रेम प्रसंग था। सोमवार को आरती के पति ने उसे रोहित से फोन पर बात करते हुए पकड़ लिया था, जिसे लेकर घर में काफी झगड़ा हुआ। इसके बाद आरती ने अपना मोबाइल तोड़ दिया और अपनी जेठानी के साथ थाने पहुंचकर रोहित के खिलाफ प्रताड़ना की शिकायत दर्ज कराई। इलाज के दौरान मौत परिजनों का कहना है कि शिकायत के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे आरती काफी तनाव में थी। मंगलवार को जब पति मजदूरी से घर लौटा, तो उसने आरती को फंदे पर लटका पाया। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस कर रही है जांच खुरई शहरी थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह दांगी ने बताया कि परिजन के बयानों के मुताबिक मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।



Source link