स्‍वदेशी एंटी सबमरीन शिप ‘अंजदीप’ नौसेना में कमीशन होगी: केरल का नाम बदलकर ‘केरलम’ होगा; 25 फरवरी के करेंट अफेयर्स

स्‍वदेशी एंटी सबमरीन शिप ‘अंजदीप’ नौसेना में कमीशन होगी:  केरल का नाम बदलकर ‘केरलम’ होगा; 25 फरवरी के करेंट अफेयर्स


  • Hindi News
  • Career
  • Current Affairs 25 Feb Kerala Renamed Keralam Dolphin Hunter Submarine To Be Commitioned In Navy

13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं…

नेशनल (NATIONAL)

1. पीएम मोदी दो दिन की इजराइल यात्रा पर

आज 25 फरवरी को पीएम मोदी इजराइल की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर जाएंगे।

  • इजराइल यात्रा के दौरान पीएम मोदी तेल अवीव में इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात करेंगे।
  • इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी इजरायली संसद (सेनेट) के पूरे सेशन को संबोधित करेंगे और ऐसा करने वाले वे पहले भारतीय पीएम होंगे।
  • यात्रा के दौरान दोनों देशों के सिक्योरिटी सिस्टम को मजबूत करने के लिए जॉइंट डिफेंस सिस्टम के प्रोडक्शन पर भी बातचीत होगी।
  • इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच इनोवेशन, साइंस एंड टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसी और साइबर सिक्योरिटी जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी।
पीएम मोदी की ये दूसरी इजराइल यात्रा है। इससे पहले वे 2017 में इजराइल गए थे।

पीएम मोदी की ये दूसरी इजराइल यात्रा है। इससे पहले वे 2017 में इजराइल गए थे।

2. अभिनव बिंद्रा इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी से रिटायर हुए

23 फरवरी को भारतीय निशानेबाज अभिनव बिंद्रा इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी से रिटायर हो गए।

  • अभिनव बिंद्रा 2018 में इस कमेटी का हिस्सा बने थे। 2026 में उनका कार्यकाल पूरा हो गया।
  • 48 वर्षीय बिंद्रा ने 2008 बीजिंग ओलिंपिक में 10 मीटर शूटिंग में भारत को पहला व्यक्तिगत गोल्ड दिलाया था।
  • अभिनव को साल 2000 में अर्जुन अवॉर्ड और 2002 में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरुस्कार मिला।
  • अभिनव को 2009 में भारत सरकार ने पद्म भूषण से सम्मानित किया।
  • साल 2024 में ओलिंपिक मूवमेंट में हिस्सा लेने के लिए उन्हें ओलिंपिक ऑर्डर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
2018 में इंटरनेशनल शूटिंग फेडरेशन ने अभिनव को ISSE ब्लू क्रॉस अवॉर्ड दिया।

2018 में इंटरनेशनल शूटिंग फेडरेशन ने अभिनव को ISSE ब्लू क्रॉस अवॉर्ड दिया।

3. शैलो वॉटर क्राफ्ट ‘अंजदीप’ नौसेना में शामिल होगा

27 फरवरी को थर्ड एंटी-सबमरीन वारफेयर शैलो वॉटर क्राफ्ट ‘अंजदीप’ नौसेना में कमीशन होगा।

  • वॉटर क्राफ्ट अंजदीप चेन्नई बंदरगाह पर कमीशन किया जाएगा। ये दिसंबर 2025 में नौसेना को सौंपा गया था।
  • कमीशनिंग समारोह की अध्यक्षता नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी करेंगे।
  • अंजदीप तटीय और उथले पानी में भारत की पनडुब्बी रोधी युद्ध क्षमता को बढ़ाएगा।
  • अंजदीप दुश्मन की पनडुब्बियों का पता लगाने, उन्‍हें ट्रैक करने और डी-एक्टटिवेट करने के लिए डिजाइन किया गया है।
  • अंजदीप युद्धपोत को ‘डॉल्फिन हंटर’ उपनाम दिया गया है।
  • अंजदीप एक स्वदेशी पनडुब्बी है। इसे गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (GRSE) कोलकाता ने बनाया है।
  • अंजदीप युद्धपोत की लंबाई लगभग 77 मीटर है। ये हाई स्पीड वॉटर जेट, सोनार, हल्के टॉरपीडो और पनडुब्बी रोधी रॉकेटों से लैस है।
  • अंजदीप कोस्टल सर्विलांस, सर्च एंड रेस्क्यू और कम इंटेंसिटी वाले समुद्री अभियानों में हिस्सा ले सकता है।
  • अंजदीप अत्याधुनिक हल्के टॉरपीडो और स्वदेशी रूप से डिजाइन किए गए ASW रॉकेट से लैस है। इसमें हुल माउंटेड सोनार (सेंसर) ‘अभय’ भी लगा है।
कर्नाटक के कारवार तट के पास स्थित अंजदीप द्वीप के नाम पर वॉटर क्राफ्ट अंजदीप नाम रखा गया है।

कर्नाटक के कारवार तट के पास स्थित अंजदीप द्वीप के नाम पर वॉटर क्राफ्ट अंजदीप नाम रखा गया है।

4. केरल का नाम बदलकर केरलम करने को मंजूरी

पीएम नरेंद्र मोदी के नए ऑफिस सेवा तीर्थ में मंगलवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की पहली बैठक हुई। इस बैठक में केरल राज्य का नाम केरलम करने को कैबिनेट ने मंजूरी दी।

  • केरल विधानसभा से 24 जून 2024 को नाम बदलने का प्रस्ताव पास हुआ था।
  • इस प्रस्ताव के मुताबिक, केरल का मलयाली भाषा में नाम केरलम है। हिंदी और दूसरी भाषाओं में इसे केरल कहा जाता है।
  • कैबिनेट से मंजूरी के बाद अब ‘केरल बिल, 2026’ संविधान के अनुच्छेद 3 के तहत केरल विधानसभा में भेजा जाएगा।
  • विधानसभा की राय मिलने के बाद, सरकार संसद में बिल पेश करेगी। संसद से पास होने पर राज्य का नाम आधिकारिक रूप से केरलम हो जाएगा।
  • 2010 में उड़ीसा का नाम बदलकर ओड़‍िशा किया गया था। 2007 में उत्तरांचल का नाम बदलकर उत्तराखंड किया गया था।
केरल नाम बदलने का उद्देश्य केरल राज्य की पहचान, भाषा, संस्कृति और विरासत को बढ़ावा देना है।

केरल नाम बदलने का उद्देश्य केरल राज्य की पहचान, भाषा, संस्कृति और विरासत को बढ़ावा देना है।

5. ECI और स्टेट इलेक्शन कमीशन का गोलमेज सम्मेलन हुआ

24 फरवरी को नई दिल्ली के भारत मंडपम में इलेक्शन कमीशन (ECI) और स्टेट इलेक्शन कमीशन ने राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन किया।

  • ये गोलमेज सम्मेलन 27 सालों के बाद आयोजित किया गया।
  • इस तरह का आखिरी सम्मेलन साल 1999 में आयोजित किया गया था।
  • इस सम्मेलन में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के राज्य चुनाव आयुक्‍तों ने अपने कानूनी और तकनीकी विशेषज्ञों के साथ हिस्सा लिया।
  • इस सम्मेलन का उद्देश्य राष्ट्रीय चुनाव आयोग और राज्य-स्तरीय चुनाव निकायों के बीच उनके कानूनी ढांचे के भीतर को-ऑपरेशन को मजबूत करना है।
  • सम्मेलन में शामिल सदस्‍यों ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) और उसमें ट्रांसपेरेंसी बढ़ाने के तरीकों पर बातचीत की।
  • हाल ही में आयोग ने ECINET डिजिटल प्लेटफॉर्म शुरू किया है। सम्मेलन में इलेक्शन सर्विस और प्लेटफॉर्म से जुड़ी जानकारी भी साझा की गई।
चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू (बाएं) और डॉ. विवेक जोशी (दाएं) की मौजूदगी में सम्मेलन की अध्यक्षता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार (बीच में) ने की।

चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू (बाएं) और डॉ. विवेक जोशी (दाएं) की मौजूदगी में सम्मेलन की अध्यक्षता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार (बीच में) ने की।

6. राष्ट्रपति मुर्मू 4 राज्यों के दौरे पर

24 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महाराष्ट्र, झारखंड और राजस्थान के चार दिवसीय दौरे पर निकलीं।

  • राष्ट्रपति मुर्मू ने पहले दिन की यात्रा में मुंबई के लोक भवन में पीडी हिंदुजा अस्पताल द्वारा आयोजित राष्ट्रव्यापी अभियान ‘जीवन बचाने और स्वस्थ भारत का निर्माण’ का उद्घाटन किया।
  • राष्ट्रपति केंद्रीय आयुष मंत्रालय द्वारा शेगांव, बुलढाणा में आयोजित किए जा रहे ‘राष्ट्रीय आरोग्य मेला 2026’ में जाएंगी।
  • बुधवार को नागपुर में ब्रह्माकुमारीयों के एक कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगी और ‘एकता और विश्वास के जरिए से महाराष्ट्र का स्वर्ण युग’ के राज्य स्तरीय लॉन्च में भी शामिल होंगी।
  • राष्ट्रपति जमशेदपुर के मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज का भी दौरा करेंगी और छात्रों से बातचीत करेंगी।
  • शुक्रवार को राष्ट्रपति राजस्थान के पोखरण में एक्स वायुशक्ति का निरीक्षण करेंगी।
गुरुवार को राष्ट्रपति मुर्मू जगन्‍नाथ मंदिर, जमशेदपुर के भूमि पूजन समारोह में भाग लेंगी।

गुरुवार को राष्ट्रपति मुर्मू जगन्‍नाथ मंदिर, जमशेदपुर के भूमि पूजन समारोह में भाग लेंगी।

7. शिक्षा मंत्रालय ने टीचर ऐप 2.0 लॉन्च किया

24 फरवरी को शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नई दिल्ली में भारती एयरटेल और सीके12 फाउंडेशन के सहयोग से AI द्वारा संचालित टीचर ऐप 2.0 लॉन्च किया।

  • टीचर ऐप 2.0 के जरिए शिक्षकों का डिजिटल प्रोफाइल मैनेजमेंट किया जाएगा।
  • स्कूलों से जुड़े डेटा का डिजिटल स्टोरेज भी ऐप में किया जाएगा।
  • मोबाइल में ऐप डाउनलोड करके ऑफिशियल ID से लॉगिन करना होगा।
  • प्रोफाइल अपडेट करने के बाद टीचर्स अपना रिकॉर्ड देख सकते हैं।
ऐप के जरिए टीचर्स की ट्रेनिंग और सर्टिफिकेट्स का रिकॉर्ड रखा जाएगा।

ऐप के जरिए टीचर्स की ट्रेनिंग और सर्टिफिकेट्स का रिकॉर्ड रखा जाएगा।

आज का इतिहास

25 फरवरी :

  • 1857 में पश्चिम बंगाल के बहरामपुर में अंग्रेजों के खिलाफ पहला सैन्य विद्रोह हुआ था।
  • 1975 में गुजरात के अहमदाबाद में देश का पहला पतंग संग्रहालय शुरू किया गया था।
  • 1991 में सद्दाम हुसैन ने कुवैत से अपने सैनिकों को इराकी रेडियो पर वापसी की घोषणा की थी।
  • 2006 में परमाणु परिशोधन पर रूस और ईरान के बीच समझौता हुआ था।

————————

ये खबरें भी पढ़ें…

देश की पहली आतंकवाद विरोधी पॉलिसी PRAHAR लॉन्‍च: मणिपुर हिंसा पर आधारित फिल्‍म को बेस्‍ट फिल्‍म अवॉर्ड; 24 फरवरी के करेंट अफेयर्स

जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link