कालीबावड़ी | बुधवार को नगर के हाट बाजार में भगोरिया की विशेष धूम रहेगी। जिसमें ग्राम सहित आसपास के गांवों से करीब 8 मांदल दल शामिल होंगे। ढोल-मांदल की थाप पर युवा-युवतियां पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) के प्रमुख आजाद चौहान एवं ग्राम पंचायत द्वारा टेंट सहित आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। आयोजकों द्वारा मांदल दलों को प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। सात दिनों तक विभिन्न गांवों के हाट बाजारों में रंग-गुलाल, पारंपरिक परिधान और लोकगीतों के साथ भगोरिया पर्व की धूम रहेगी।
Source link