Last Updated:
हाल ही में भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में बैक टू बैक तीन मैचों शून्य पर आउट हुए. अभिषेक का ये डेब्यू टी20 विश्व कप है. अभिषेक शर्मा पहले ऐसे बल्लेबाज नहीं, जिन्होंने डक पर आउट होकर शर्मानाक रिकॉर्ड बनाया है. ऐसे में आइए जानते हैं ऐसे ही पांच खिलाड़ियों के बारे में.
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में भारत के विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का डेब्यू कुछ खास नहीं रहा. अभिषेक अपने शुरू के तीन मैच में बिना कोई रन बनाए आउट हो गए थे. हालांकि, तीन मैचों के बाद सुपर-8 में अभिषेक शर्मा का साउथ अफ्रीका के खिलाफ खाता तो खुला, लेकिन वह सिर्फ 15 रन बनाकर आउट हो गए थे. ऐसे में आइए जानते हैं ऐसे पांच नामचीन खिलाड़ियों के बारे में जो टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा बार डक यानी शून्य पर आउट हुए हैं.
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी को उनके विस्फोटक और बेखौफ बल्लेबाजी के लिए बूम बूम अफरीदी भी कहा जाता था, लेकिन इसी वजह से उनके नाम टी20 विश्व कप में एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज है. अफरीदी टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा 5 बार डक पर आउट होने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर रखे हैं. अफरीदी टी20 विश्व कप में कुल 34 मैचों की 32 पारियों में 5 बार बिना खाता खोले पवेलियन लौटे.
इस लिस्ट में दूसरा नाम श्रीलंका के पूर्व दिग्गज ओपनर तिलकरत्ने दिलशान का है. दिलशान भी अफरीदी की तरह टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा बार डक पर आउट हुए हैं. वह संयुक्त रूप से पूर्व पाकिस्तानी कप्तान के साथ पहले स्थान पर हैं. दिलशान टी20 विश्व कप के 35 मैचों में कुल 5 बार डक बनाए हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
इस लिस्ट में तीसरा नाम श्रीलंका के ही पूर्व दिग्गज ओपनर सनथ जयसूर्या का है. क्रिकेट जगत के सबसे खतरनाक ओपनर बल्लेबाजों में से एक रहे सनथ जयसूर्या के नाम टी20 विश्व कप के 18 मैचों में 4 बार शून्य पर आउट होने का रिकॉर्ड है. जयसूर्या की खासियत थी कि वह पहली गेंद से तबाही मचाना शुरू कर देते थे. इसी वजह से उनके नाम टी20 विश्व कप में अनचाहा रिकॉर्ड बना है.
टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने के मामले में वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर लेंडल सिमंस का भी नाम है. वह लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं. सिमंस वेस्टइंडीज के लिए टी20 विश्व कप में कुल 14 मैच खेले. इस मुकाबलों में वह 4 बार अपना खाता नहीं खोल पाए. इससे साफ है कि सिमंस सिर्फ 10 मैच में ही रन बनाए.
आयरलैंड के जॉर्ज डॉकरेल इस मामले में पांचवें स्थान पर हैं. डॉकरेल ने अपने करियर की शुरुआत एक स्पिनर के तौर पर की थी, लेकिन बाद में वह ऑलराउंडर बन गए. आयरलैंड के लिए डॉकरेल को कुल 22 टी20 विश्व कप मैचों में खेलने का मौका मिला, जिसमें वह चार बार बिना खाता खोले हुए आउट हैं.